Sunil Gavaskar की BCCI से मांग, IPL से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर कसें शिकंजा; 2 साल का बैन काफी नहीं
भारतीय टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने BCCI से मांग की है कि IPL से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन काफी नहीं है, उन्हें ...और पढ़ें
HighLights
आईपीएल से नाम वापस लेने वालों पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा
2 साल का बैन काफी नहीं- सुनील गावस्कर
गावस्कर ने बीसीसीआई से की सख्त एक्शन लेने की मांग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसी लीग है, जहां खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी आखिरी समय पर टूर्नामेंट से हट जाता है, तो ये न सिर्फ टीमों के लिए मुश्किल खड़ी करता है बल्कि फैंस को भी निराश करता है। हाल ही में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) के ऐसे ही फैसले ने एक नई बहस छेड़ दी है, जिस पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
गावस्कर ने आईपीएल से आखिरी समय पर नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि मौजूदा दो साल के बैन का नियम खिलाड़ियों को नीलामी में चुने जाने के बाद टूर्नामेंट से हटने से रोकने के लिए काफी नहीं है।
बेन डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया ‘धोखा’
आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये उम्मीद की जा रही थी कि डकेट टीम के लिए ओपन करेंगे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अपना नाम वापस लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। डकेट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ध्यान देने के लिए ये फैसला लिया। हालांकि, इस कदम से टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि आखिरी समय में किसी खिलाड़ी का हटना टीम संतुलन बिगाड़ देता है।
Sunil Gavaskar ने सख्त कदम उठाने की मांग की
इस कड़ी पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई की नीति पर सवाल उठाए और कहा कि मौजूदा दो साल का बैन नियम काफी नहीं है।
उनका मानना है कि अगर खिलाड़ी आखिरी समय में आईपीएल से हटते रहेंगे और उन पर कोई सख्त असर नहीं होगा, तो यह समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि बोर्ड को ऐसा नियम बनाना चाहिए, जिससे खिलाड़ियों पर वास्तविक दबाव पड़े।
खबरें और भी
गावस्कर ने कहा,
इस पर बीसीसीआई को सोच विचार करने की जरूरत है, क्योंकि दो साल का बैन साफ तौर पर काम नहीं कर रहा है। आपको ऐसी सजा के बारे में सोचना होगा, जिसका खिलाड़ियों पर असर पड़े। जब तक किसी खिलाड़ी के लिए आईपीएल में वापसी की संभावना पर असर नहीं पड़ेगा, तब तक ये नियम किसी काम का नहीं होगा।
सुनील गावस्कर
नियम क्या है?
नियम ये है कि अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद टूर्नामेंट से हटता है तो उसे दो सीजन तक आईपीएल और फ्यूचर में ऑक्शन से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि, अगर खिलाड़ी की चोट या मेडकिल कारण सही पाए जाते हैं तो उसे नियम से छूट मिल सकती है, लेकिन हाल ही के मामलों से ये साफ हो गया कि ये नियम खिलाड़ियों को रोकने के लिए काफी नहीं है।
ऐसे में डकेट को अब लीग और भविष्य की नीलामी से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है। उनसे पहले हैरी ब्रूक भी आईपीएल से हट चुके हैं, जिन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वो इसी तरह के बैन का फिलहाल सामना कर रहे हैं।