Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs CSK Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की सीएसके से पहली भिड़ंत, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 01:30 PM (IST)

    RR vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में होगा। ऐसे में जानते हैं फैंस ...और पढ़ें

    RR v CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें आरआर-सीएसके का लाइव मैच?

    RR v CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें आरआर-सीएसके का लाइव मैच?

    HighLights

    1. IPL 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स की सीएसके से टक्कर

    2. दोनों टीमें जीत के साथ अभियान का करना चाहेंगी आगाज

    3. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा ये मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs CSK Live Streaming IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला 30 मार्च यानी सोमवार को होगा। पांच बार की चैंपियन टीम का सामना पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस सीजन में दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

    पिछले सीजन में राजस्थान की टीम ने 9वें और सीएसके की टीम ने सबसे निचले पायदान पर अपना सफर समाप्त किया था। हालांकि, आईपीएल के 19वें सीजन से पहले सीएसके की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व सीएसके कप्तान एमएस धोनी का शुरुआती दो हफ्तों के लिए टीम के साथ खेलना मुश्किल है। धोनी पिंडली में खिंचाव के चलते रिहैब से गुजर रहे हैं। इसका मतलब वो दो या तीन मैच मिस कर सकते हैं। 

    ऐसे में जानते हैं फैंस आरआर बनाम सीएसके का आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

    RR v CSK Live Streaming: आरआर-सीएसके के बीच भिड़ंत

    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?

    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार, 30 मार्च को खेला जाएगा।

    आरआर और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    आरआर बनाम सीएसके का आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    आरआर बनाम सीएसके का आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधे घंटे पहले शाम 7 बजे होगा।

    आरआर-सीएसके का आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स  के बीच आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

    खबरें और भी

    CSK vs RR Squads: दोनों टीमें इस प्रकार-

    सीएसके- एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फोक्स

    राजस्थान रॉयल्स- वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्‍नोई , सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा , विग्‍नेश पुथुर, रवि सिंह , अमन राव , बृजेश शर्मा, कुलदीप सेन और एडम मिलने।

    यह भी पढ़ें- RCB की नजर खिताब बचाने पर, IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आज बेंगलुरु का सामना हैदराबाद से होगा

    यह भी पढ़ें- RR IPL 2026 Full Schedule: 18 साल के सूखे को खत्‍म करना चाहेगी राजस्‍थान रॉयल्‍स, पहले मैच में चेन्‍नई से टक्‍कर