RR IPL 2026 Full Schedule: 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, पहले मैच में चेन्नई से टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च से करने जा रही है। पहले सीजन की विजेता टीम का पहला मुकाबला चेन् ...और पढ़ें
-1773329696115_m.webp)
राजस्थान के 4 मैच का शेड्यूल जारी
HighLights
राजस्थान ने जीता था पहले सीजन का खिताब
2008 के फाइनल में चेन्नई को हराया था
दूसरे खिताब पर होगी राजस्थान की नजरें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR IPL 2026 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च से करने जा रही है। पहले सीजन की विजेता टीम का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुवहाटी में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
इस सीजन कुछ फ्रेंचाइजी के घरेलू मैदानों में बदलाव हुआ है। RCB अपने सात घरेलू मैचों में से 5 बेंगलुरु में और 2 रायपुर में खेलेगी। PBKS 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और तीन धर्मशाला में खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में और चार जयपुर में खेलेगी।
खिलाड़ियों की इंटरनेशनल यात्रा और कुछ प्रशासनिक कारणों को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। तीन राज्यों तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण ऐसा हुआ था। अब बोर्ड ने अगले 50 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल
- 30 मार्च 2026: RR vs चेन्नई सुपर किंग्स- 7:30 बजे, गुवहाटी
- 4 अप्रैल 2026: गुजरात टाइटंस vs RR- 7:30 बजे, अहमदाबाद
- 7 अप्रैल 2026: RR vs मुंबई इंडियंस- 7:30 बजे, गुवहाटी
- 10 अप्रैल 2026: RR vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 7:30 बजे, गुवहाटी
- 13 अप्रैल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद vs RR- 7:30 बजे, हैदराबाद
- 19 अप्रैल 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स vs RR- 3:30 बजे, कोलकाता
- 22 अप्रैल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स vs RR- 7:30 बजे, लखनऊ
- 25 अप्रैल 2026: RR vs सनराइजर्स हैदराबाद- 7:30 बजे, जयपुर
- 28 अप्रैल 2026: पंजाब किंग्स vs RR- 7:30 बजे, मुल्लांपुर
- 1 मई 2026: RR vs दिल्ली कैपिटल्स- 7:30 बजे, जयपुर
- 9 मई 2026: RR vs गुजरात टाइटंस- 7:30 बजे, जयपुर
- 17 मई 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs RR- 7:30 बजे, दिल्ली
- 19 मई 2026: RR vs लखनऊ सुपर जायंट्स- 7:30 बजे, जयपुर
- 24 मई 2026: मुंबई इंडियंस vs RR- 3:30 बजे, मुंबई
खबरें और भी
रियान पराग के पास मौका
राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीजन यानी IPL 2008 में खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में शेन वॉर्न की कप्तानी वाली टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से मात दी थी। राजस्थान की ओर से यूसुफ पठान ने फाइनल में फिफ्टी ठोकी थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद से टीम खिताब के लिए तरस रही है। ऐसे में रियान पराग के पास 17 साल का सूखा खत्म करने का मौका है।
राजस्थान रॉयल्स
शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपये), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपये), यशराज पुंजा (30 लाख रुपये), विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपये), रवि सिंह (95 लाख रुपये), अमन राव (30 लाख रुपये), बृजेश शर्मा (30 लाख रुपये), कुलदीप सेन (75 लाख रुपये) और एडम मिलने (2.40 करोड़ रुपये)।