MI IPL 2026 Full Schedule: पहले मैच में कोलकाता से टकराएगी मुंबई इंडियंस, देखें एमआई का पूरा शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है। ...और पढ़ें
-1773321960061_m.webp)
छठे खिताब पर मुंबई की नजर
HighLights
मुंबई इंडियंस ने जीते हैं 5 खिताब
29 मार्च को पहला मैच खेलेगी MI
वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI IPL 2026 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है। टीम का पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दिल्ली से होगी टक्कर
इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स से, राजस्थान रॉयल्स से और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के 70 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। बोर्ड ने शुरुआत में पहले 20 मैच का शेड्यूल ही जारी किया था।
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
- 29 मार्च 2026: MI vs कोलकाता नाइटराइडर्स- 7:30 बजे, मुंबई
- 4 अप्रैल 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs MI- 3:30 बजे, दिल्ली
- 7 अप्रैल 2026: राजस्थान रॉयल्स vs MI- 7:30 बजे, गुवहाटी
- 12 अप्रैल 2026: MI vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 7:30 बजे, मुंबई
- 16 अप्रैल 2026: MI vs पंजाब किंग्स- 7:30 बजे, मुंबई
- 20 अप्रैल 2026: गुजरात टाइटंस vs MI- 7:30 बजे, अहमदाबाद
- 23 अप्रैल 2026: MI vs चेन्नई सुपर किंग्स- 7:30 बजे, मुंबई
- 29 अप्रैल 2026: MI vs सनराइजर्स हैदराबाद - 7:30 बजे, मुंबई
- 2 मई, 2026: चेन्नई सुपर किंग्स vs MI- 7:30 बजे, चेन्नई
- 4 मई, 2026: MI vs लखनऊ सुपर जायंट्स- 7:30 बजे, मुंबई
- 10 मई, 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs MI- 7:30 बजे, रायपुर
- 14 मई, 2026: पंजाब किंग्स vs MI- 7:30 बजे, धर्मशाला
- 20 मई, 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स vs MI- 7:30 बजे, कोलकाता
- 24 मई, 2026: MI vs राजस्थान रॉयल्स- 3:30 बजे, मुंबई
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपये), दानिश मालेवर (30 लाख रुपये), मोहम्मद इजहार (30 लाख रुपये), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपये), मयंक रावत (30 लाख रुपये)।
खबरें और भी
मुंबई ने जीते हैं 5 खिताब
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। मुबई और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने सबसे पहले 2013 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रन से हराया था। इसके बाद टीम 2015 में, IPL 2017 में IPL 2019 और IPL 2020 में चैंपियन बनी। 5 सालों से फ्रेंचाइजी ने खिताब नहीं जीता है। ऐसे में अब हार्दिक पांड्या के ऊपर सभी की निगाहें रहने वाली हैं।