Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Tendulkar Wedding: वरमाला पहनाने के बाद अर्जुन ने सानिया पर लुटाया प्‍यार, कपल का वीडियो जीत रहा फैंस का दिल

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 06:17 PM (IST)

    अर्जुन तेंदुलकर ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की नातिन सानिया चंडोक संग अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। ...और पढ़ें

    अर्जुन ने लगाया गले।

    अर्जुन ने लगाया गले।

    HighLights

    1. अर्जुन की शादी में पहुंचे कई क्रिकेटर

    2. IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे अर्जुन

    3. लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्‍सा हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Tendulkar Wedding: दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की नातिन सानिया चंडोक संग अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मुंबई में आयोजित एक समारोह में 7 फेरे लिए। दोनों की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

    अर्जुन ने लुटाया प्‍यार

    इस बीच अर्जुन-सानिया की वरमाला के वीडियो ने फैंस का ध्‍यान खींचा है। अर्जुन ने सानिया को वरमाला पहनाने के बाद प्‍यार से गले लगाया। इस दौरान पास में खड़े सचिन तेंदुलकर, मां अंजली और बहन सारा काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी इस कपल पर फूल फेंक रहे हैं। बता दें कि इस शादी में क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की।

     

     

     

    शादी में पहुंचे क्रिकेटर

    अर्जुन-सानिया की शादी में पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी पहुंची। टीम इंडिया के हेड को गौतम गंभीर भी पत्‍नी के साथ नजर आए। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और सबा, हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे, सुरेश रैना, अनिल कुंबले भी शादी समारोह में शामिल हुए।

    लीग में खेलते नजर आएंगे

    शादी के बाद अब अर्जुन IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे। इस बार उनकी जर्सी बदली हुई नजर आएगी। अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्‍सा हैं। इससे पहले 4 सीजन वह मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा था। आईपीएल 2021 में मुंबई ने अर्जुन को 20 लाख रुपये में खरीदा था। अर्जुन ने अपने करियर में अब तक 5 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 3 विकेट चटकाए हैं और 13 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar Wedding: सेमीफाइनल से पहले अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे गौतम गंभीर, 'थाला धोनी' का दिखा फुल स्‍वैग

    यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन-सानिया बन गए हमसफर, स्‍टार कपल की शादी में दिग्‍गज हस्तियां हुई शामिल-VIDEO