Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB-GT में से ही कोई जीतेगा IPL 2026 का खिताब! पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा

    Updated: Mon, 25 May 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले बड़ी भविष्यवाणी की गई है। ...और पढ़ें

    बेंगलुरु बनाम गुजरात

    बेंगलुरु बनाम गुजरात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल मैच का रुख बदल सकते हैं। उनका कहना है कि दोनों टीमों के पास टॉप ऑर्डर में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे मैच के रुख को बदल सकते हैं। गिल और विराट इन सीजन में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में पहले क्वालीफायर में दोनों की भूमिका अहम होने वाली है।

    आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात और बेंगलुरु की टीम भिड़ने वाली हैं। ये मुकाबला मंगलवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है क्योंकि टॉप-2 टीमें इसमें भिड़ने वाली हैं। ऐसे में डूल ने मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि पावरप्ले में हावी रहने वाली टीम फाइन का टिकट कटा सकती है।

    बेंगलुरु और गुजरात मुकाबले को लेकर डूल की बड़ी भविष्यवाणी

    जियोस्टार पर बात करते हुए डूल ने कहा, "जो भी टीम पावरप्ले अपने नाम करेगी, वो मुकाबला भी जीतेगी। मेरा मानना है कि गुजरात और बेंगलुरु के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है। उनके पास बेहतरीन बॉलिंग अटैक भी है। ये मुकाबला बहुत ही कड़ा होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें जीत की लय के साथ मैदान पर उतर रही हैं। उनके पास मैच विनर हैं, जो मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। एक टीम के पास विराट कोहली हैं, तो दूसरे के पास शुभमन गिल हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।"

    पूर्व कीवी खिलाड़ी ने आगे कहा, "अगर ओपनर्स पहले 6 ओवरों में अच्छा खेल दिखाते हैं और 60 या 70 रन बना लेते हैं, तो इससे विरोधी टीम दबाव में आ जाएगी। बड़े मुकाबलों में शुरुआती लय काफी मायने रखती है। कोहली और गिल के बीच की टक्कर मैच का नतीजा तय कर सकती है। जो बल्लेबाज क्रीज पर अधिक देर तक टिकेगा और रन बनाए उसकी टीम प्लेऑफ में होगी। बड़े मैचों में ये बात तय कर सकती है कि वहां पर कौन सा सुपरस्टार आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेगा।"

    खबरें और भी

    RCB की कैसी होनी चाहिए ओपनिंग जोड़ी

    डूल ने आरसीबी की सलामी बल्लेबाजी को लेकर भी अपनी राय दी है। उनका कहना है कि फिल सॉल्ट अगर फिट भी हुए, तो भी वेंकटेश अय्यर को विराट कोहली के साथ उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर को ही ओपनर के तौर पर देखना चाहता हूं। फिल सॉल्ट तीन हफ्तों से बाहर हैं। लंबे ब्रेक के बाद वापसी करना आसान नहीं होता है। प्लेऑफ जैसे मैच आजमाने की चीज नहीं होती है और वेंकटेश पिछले दो मैचों में अच्छे दिखे हैं।"

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर KL Rahul के पुराने साथी का हुआ निधन

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद KKR की कप्‍तानी छोड़ेंगे? गुस्‍से में Ajinkya Rahane ने पत्रकार को दिया करारा जवाब