Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर KL Rahul के पुराने साथी का हुआ निधन

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:52 PM (IST)

    कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर और केएल राहुल के साथी खिलाड़ी एसएल अक्षय का रविवार को एक मैच के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। ...और पढ़ें

    पूर्व रणजी क्रिकेटर को बीच मैदान आया हार्ट अटैक

    पूर्व रणजी क्रिकेटर को बीच मैदान आया हार्ट अटैक

    HighLights

    1. पूर्व रणजी क्रिकेटर का अचानक हुआ निधन

    2. लोकल मैच खेलते हुए बीच मैदान आया हार्ट अटैक

    3. केएल राहुल के साथ खेल चुका है क्रिकेट मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।केएल राहुल के पूर्व साथी खिलाड़ी और कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर एसएल अक्षय (SL Akshay dies of Heart Attack) का रविवार को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वे 2014-15 के सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय केआर पुरम के एक मैदान पर थर्ड-डिवीजन का मैच खेल रहे थे। दोपहर में फील्डिंग के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा और उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पूर्व रणजी क्रिकेटर को बीच मैदान आया हार्ट अटैक

    दरअसल, एसएल अक्षय के निधन की इस खबर के सामने आते ही कर्नाटक क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट सर्किट में शोक की लहर दौड़ गई। फील्डिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से पहले वह चार ओवर गेंदबाजी भी कर चुके थे।

    कुछ देर बाद उनकी बेचैनी बढ़ गई, जिसके बाद साथी खिलाड़ी उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    KL राहुल के साथ खेला था आखिरी फर्स्ट क्लास मैच

    अक्षय ने कर्नाटक के लिए 2011 से 2013 के बीच घरेलू क्रिकेट खेला था। उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने चार विकेट लिए थे। उसी मैच में KL राहुल ने शानदार 110 रन की पारी खेली थी और कर्नाटक ने 47 रन से जीत दर्ज की थी।

    खबरें और भी

    घरेलू क्रिकेट में छोड़ी अलग पहचान

    अक्षय शिवमोग्गा से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने कर्नाटक के लिए 6 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट-A और 9 टी20 मुकाबले खेले। उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग (अब महाराजा ट्रॉफी KSCA T20) में भी हिस्सा लिया था। क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कोचिंग से जुड़ गए और कर्नाटक अंडर-19 टीम के साथ काम कर रहे थे।

    डोडा गणेश ने दी श्रद्धांजलि

    भारत के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, “क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर। SL अक्षय अब हमारे बीच नहीं रहे। वह बेहद शांत स्वभाव के इंसान थे। उनके निधन पर शब्द नहीं हैं।”

    वहीं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने भी बयान जारी कर कहा कि अक्षय ने खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में कर्नाटक क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।