रजत पाटीदार के कैच को लेकर आर अश्विन ने आरसीबी फैंस को बताई सच्चाई, सुनकर लग जाएगी मिर्ची
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जेसन होल्डर द्वारा लपके गए रजत पाटीदर के कैच को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने न्यूट्रल तरीक ...और पढ़ें

आर अश्विन ने बताई होल्डर के कैच की सच्चाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार का कैच विवाद का विषय बना हुआ है। इसे लेकर आरसीबी के फैंस काफी नाराज है। जेसन होल्डर ने जैसे ही ये कैच लपका, वैसे ही आरसीबा का खेमा इसके खिलाफ था और विराट कोहली चौथे अंपायर से बहस कर रहे थे। अब भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इस कैच को लेकर जो कहा है वो आरसीबी के फैंस को बुरा लग सकता है।
अरशद खान की गेंद पर होल्डर ने ये कैच लपका था। वह डीप स्क्वायर लेग पर भागते हुए आए और डाइव मारते हुए एक हाथ से गेंद को अपने हाथों में ले लिया। कैच लेने के बाद जब होल्डर ने स्लाइड लगाई तो ऐसा लगा कि गेंद जमीन पर लगी है। वहीं जब होल्डर उठे तो वह गेंद को जमीन पर लगाते हुए उठे थे। यही दो बातें विवाद की वजह बनी हैं। अंपायर पर आरसीबी के विरोध का कोई असर नहीं हुआ और रजत को आउट दे दिया गया।
अश्विन ने बताई सच्चाई
अश्विन ने इस कैच को पूरा एनालिसिस किया है जो आरसीबी के फैंस को चुभ सकता है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "जेसन होल्डर के हाथ मेरे से दोगुने बड़े हैं। उनके हाथ में गेंद लगभग गायब हो जाती है। तो अगर आप उनकी उंगलियों के बीच में से गेंद को देख रहे हैं तब भी इसका ये साफ मतलब नहीं है कि गेंद जमीन से लगी हो। उन्होंने गेंद को अच्छे से कब्जा लिया होगा। गेंद शायद जमीन से नहीं लगी थी।"
It’s heating up in Ahmedabad! 🔥#JasonHolder caught #RajatPatidar at the boundary, but the #RCB camp wasn’t convinced with the decision! 👀#TATAIPL 2026 ➡️ #GTvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/K8vuSzrZ1d pic.twitter.com/GwfAoIelDj
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 30, 2026
अश्विन ने सुनाया फैसला
अश्विन ने इसके बाद दोनों टीमों के फैंस के नजरिए को सामने रखा और फिर एक न्यूट्रल नजरिया भी बताया। उन्होंने कहा, "अगर आप आरसीबी की साइड हैं तो आप दुर्भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। अगर आप गुजरात की साइड हैं तो आपको ये साफ आउट लगेगा, लेकिन अगर आप इसे न्यूट्रल होकर देखेंगे तो ये एक पूरा फेयर कैच था।"
यह भी पढ़ें- IPL 2026: रजत पाटीदार के कैच को लेकर छिड़ी बहस, सही या गलत मानने से पहले जान लीजिए क्या है नियम?
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'उसकी कोई कमजोरी नहीं', खूंखार गेंदबाज भी बना वैभव सूर्यवंशी का मुरीद; बताई सबसे घातक बात
ये कैच मैच का बड़ा अहम पल साबित हुआ। आरसीबी की टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ढेर हो गई। गुजरात ने ये टारगेट 15.5 ओवरों में हासिल कर लिया।