Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: बल्लेबाजों के तूफान को रोकने राशिद खान तैयार कर रहे हैं 'ब्रह्मास्त्र', मिस्ट्री स्पिनर ने खुद किया खुलासा

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:11 PM (IST)

    मौजूदा क्रिकेट में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है और ऐसे में गेंदबाजों के लिए रास्ता काफी कठिन हो गया है। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान बल् ...और पढ़ें

    राशिद खान अपनी मिस्ट्री स्पिन के लिए मशहूर हैं

    राशिद खान अपनी मिस्ट्री स्पिन के लिए मशहूर हैं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में इस समय बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। खासकर टी20 क्रिकेट में जहां 20 ओवरों में 200 रनों का स्कोर अब आम हो गया है। ऐसे में गेंदबाजों के पास अपने आप को आगे ले जाने का एक ही तरीका है कि वह ऐसी वैरिएशंस तैयार करें जिनसे बल्लेबाज परेशान हो जाए। राशिद खान इसी काम में जुट गए हैं और ब्रह्मास्त्र तैयार कर रहे हैं।

    आईपीएल-2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे राशिद खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है। राशिद ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा कि बल्ले और गेंद के बीच अंतर काफी बढ़ गया है और इसी बात ने उन्हें कुछ नया करने के लिए विवश किया।

    गेंदबाज रह रहे हैं पीछे

    अपने इंटरव्यू में राशिद ने बताया कि आईपीएल और टी20 क्रिकेट में गेंदबाज पीछे रह गए हैं क्योंकि बीते कुछ सालों में बल्लेबाजी बदली है। उनके मुताबिक, इसी कारण उन्हें नया हथियार ईजाद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, "मैं कुछ चीजों के बारे में सोचता हूं जिनका इस्तेमाल मैंने अभी मैचों में नहीं किया है। हमारे पास लेग स्पिन है, गुगली है, लेकिन कुछ वैरिएशंस हैं जो मैंने अभी तक यूज नहीं किए हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि अभी मेरे पास उनको ऊपर मैच में डालने का कंट्रोल है, खासकर आईपीएल में क्योंकि यहां मैच काफी रोचक और दबाव वाले होते हैं।"

    उन्होंने कहा, "आप ऐसे समय नई गेंद डालने का जोखिम नहीं ले सकते। मैं जब वनडे खेलता हू्ं तब उनकी प्रैक्टिस करता हूं जहां मुझे लंबे स्पैल डालने होते हैं। हां, मैं निश्चित तौर पर उनको इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहा हूं।"

    खबरें और भी

    क्या है वैरिएशन?

    राशिद से जब उनके नए वैरिएशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका फोकस उनकी स्टॉक गेंद और गुगली को एक जैसा दिखाने पर है। उन्होंने कहा, "मैं अपने आप का विश्लेषण करता हूं और एनलिस्ट से बात करता हूं कि हमारे पास और क्या बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, चाहे फिर वो पेस, रिलीज के बारे में हो या फिर बल्लेबाज को परेशान करने के बारे में हो। मैं कुछ चीजों पर काम कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं उन्हें एक दिन मैच में ला सकूंगा, लेकिन ये कोई ज्यादा खतरनाक नहीं है क्योंकि अंत में आपको लेग स्पिन या गुगली ही फेंकनी है।

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: टिम डेविड के कसीदे पढ़ते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने किया अश्लील इशारा, साथियों की छूटी हंसी; देखें Video

    यह भी पढ़ें- 'उसे दोबारा कभी प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं देना चाहिए', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विदेशी खिलाड़ी के खिलाफ उगला जहर