GT vs RCB: रजत पाटीदार के कैच को लेकर हुए विवाद पर आरसीबी ने तोड़ी चुप्पी, अंपायर पर उठाए सवाल
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के कैच को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। आरसीबी इस कैच को गलत बता रही है। मैच के बाद टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अ ...और पढ़ें
-1777611247525_m.webp)
रजत पाटीदार के कैच पर भुवनेश्वर का बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हरा दिया। इस हार से ज्यादा ध्यान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के कैच ने खींचा है जिसे लेकर विवाद मचा हुआ है। अब इसे लकर आरसीबी ने चुप्पी तोड़ी है। टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि गेंद साफ जमीन पर लगी थी।
आठवां ओवर फेंक रहे अरशद खान की छोटी गेंद पर रजत ने पुल किया। गेंद सही से बल्ले पर लगी नहीं और डीप स्क्वायर लेग पर गई। वहां खड़े थे जेसन होल्डर। होल्डर ने अपने दाईं तरफ डाइव मारते हुए कैच लपका। रजत आउट दे दिए, लेकिन रिप्ले में दिखाया गया था कि होल्डर जब कैच लेते हुए जमीन पर गिरे तो गेंद ग्राउंड पर लगी और होल्डर उठे भी गेंद को जमीन पर छुआते हुए।
मच गया विवाद
इसे मुद्दे को सबसे पहले विराट कोहली ने उठाया जो वहां डगआउट में से सब देख रहे थे। विराट गुस्से में थे। फिर कोच एंडी फ्लावर भी इसमें शामिल हो गए और देखते-देखते पूरा आरसीबी खेमा इस कैच को गलत बताने लगा, लेकिन अंपायर ने रजत को आउट दे दिया।
मैच के बाद भुवनेश्वर ने कहा कि जो उन्होंने देखा उससे साफ पता चल रहा था कि गेंद जमीन से लगी है। उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से होल्डर को बेईमान बता दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं वहां था नहीं, लेकिन हमने जो देखा उससे साफ पता चल रहा था कि गेंद जमीन पर लगी है। मुझे नहीं पता कि अंपायरों ने उनसे क्या कहा या फिर ये नियमों में है या नहीं, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। हालांकि, हम चाहते थे कि अंपायर इसे और करीब से देखें।"
खबरें और भी
आरसीबी की बल्लेबाजी हुई फेल
इस मैच में आरसीबी की तूफानी बल्लेबाजी फेल हो गई। पूरी टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ढेर हो गई। गुजरात ने आसानी से 15.5 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया। भुवनेश्वर ने कहा कि उनकी टीम के लिए कुछ गलत नहीं गया बल्कि गुजरात ने अच्छा खेल दिखाया।
उन्होंने कहा, "मैं ये नहीं कहूंगा कि कुछ गलत हुआ, बल्कि उन्होंने अच्छी बैटिंग की। ये हमेशा इस बात पर निर्भर करता है कि ये बुरा दिन या अच्छा दिन है। हम टॉस हार गए और हमने पहले बैटिंग की। हमने दोनों विभागों में अपना बेस्ट देने की कोशिश की, लेकिन हमें हार मिली।"