Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Out OR Not Out: Rajat Patidar के विकेट पर उठे सवाल, विराट कोहली बुरी तरह भड़के

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:58 PM (IST)

    आईपीएल 2026 में अंपायर के कुछ फैसले से फैंस और प्‍लेयर खुश नजर नहीं आए हैं। ...और पढ़ें

    होल्‍डर ने पकड़ा कैच।

    होल्‍डर ने पकड़ा कैच।

    HighLights

    1. रजत पाटीदार ने बनाए 19 रन

    2. अरशद खान ने चटकाया विकेट

    3. जेसन होल्‍डर ने लिया यह कैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अंपायर के कुछ फैसले से फैंस और प्‍लेयर खुश नजर नहीं आए हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में देखने को मिला। नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली ने तेज शुरुआत दी। हालांकि, टीम लगातार विकेट भी खोती चली गई।

    अरशद ने चटकाया विकेट

    8वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर जेसन होल्‍डर ने बाउंड्री के पास पाटीदार का कैच लिया। अरशद खान की गेंद शॉर्ट थी और रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ गई। होल्डर वहीं खड़े थे, उन्होंने दाईं ओर दौड़कर बेहतरीन लो कैच लपक लिया। रबाडा भी कैच लेने के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन होल्डर ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

    कैच पर उठ रहे सवाल

    इस कैच को आईपीएल 2026 के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक माना जा रहा है। हालांकि, आरसीबी के प्‍लेयर और विराट कोहली इस कैच से खुश नजर नहीं आए। आरसीबी के खिलाड़ी अंपायरों से बहस करते नजर आए। उनका मानना है कि होल्डर कैच पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गेंद पिच को छू गई। लेकिन अंपायरों की राय अलग है। एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से बात भी। रजत पाटीदार ने 15 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 1 सिक्‍स लगाया।

     

     

     

    गुजरात टाइटंस

    शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

    खबरें और भी

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

    यह भी पढ़ें- GT vs RCB: गुजरात के गढ़ में गरजा विराट कोहली का बल्‍ला, ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

    यह भी पढ़ें- 'सभी की इज्जत करो, ईमानदार रहो', विराट कोहली ने बच्चों को दिया जीवन सुधारने का ज्ञान, बताया अपना अनुभव