विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GT vs RCB: गुजरात के गढ़ में गरजा विराट कोहली का बल्‍ला, ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर रच दिया इतिहास

Published: Thu, 30 Apr 2026 08:29 PM (IST)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुरुवार को विराट कोहली ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विराट ने बनाए 28 रन।

विराट ने बनाए 28 रन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुरुवार को विराट कोहली ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह भारत में आईपीएल में 8000 रन बनाने वाले पहले प्‍लेयर बन गए हैं। गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली पवेलियन से ही सेट होकर मैदान पर उतरे और उन्‍होंने आते ही अपनी क्‍लास दिखाना शुरू कर दी।

5 गेंद पर 5 चौके

दूसरा ओवर करने आए कगिसो रबाडा की पहली 5 गेंदों पर कोहली ने 5 चौके लगाए। आखिरी गेंद पर वह 4 रन बनाने से चूक गए। रबाडा ने अपने जूते से इस गेंद को रोक दिया। अगले ही ओवर में मोहम्‍मद सिराज की गेंद पर कोहली ने लॉन्‍ग ऑन की दिशा में छक्‍का लगाया और वह 10 गेंदों पर 28 रन पर पहुंच गए। हालांकि, चौथे ओवर में रबाडा ने 5 चौकों का बदला लिया और कोहली को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया।

 

 

 

रबाडा ने किया शिकार

रबाडा ने मिडिल और लेग स्टंप के आसपास छोटी और तेज गेंद की। विराट कोहली गति और उछाल के कारण विकेट पर आगे बढ़ते हुए जल्दबाजी में खेल गए। उनका संतुलन बिगड़ गया और बल्ले का ऊपरी किनारा लगा, मिड-विकेट पर खड़े फील्डर ने कैच लिया। कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौके और 1 सिक्‍स जड़ा। रबाडा ने टी20 क्रिकेट में 5वीं बार कोहली को आउट किया।

गेल की बराबरी की

इसके साथ ही उन्‍होंने क्रिस गेल के खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। कोहली आरसीबी के उन बल्लेबाजों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक ओवर में पांच या उससे अधिक चौके लगाए हैं। इससे पहले 2013 में क्रिस गेल ने और 2016 में शेन वॉटसन ने ऐसा किया था। मुकाबले में 1 सिक्‍स लगाते ही विराट कोहली के टी20 क्रिकेट में 450 छक्‍के भी पूरे हो गए हैं।

  • 5 - क्रिस गेल ने ईश्वर पांडे (PWI), बेंगलुरु, 2013
  • 5 - शेन वॉटसन ने थिसारा परेरा (RPS), बेंगलुरु, 2016
  • 5 - विराट कोहली ने कगिसो रबाडा (GT), अहमदाबाद, 2026

भारत में IPL में सबसे ज्यादा रन (पारी)

  • विराट कोहली - 8,016 (232)*
  • रोहित शर्मा - 6,274 (237)
  • शिखर धवन - 5,819 (187)
  • डेविड वार्नर - 5,689 (164)
  • सुरेश रैना - 4,958 (181)

यह भी पढ़ें- Virat Kohli के साथ जीता वर्ल्‍ड कप, अब 'किंग' को दिखाएगा बाहर का रास्‍ता! IPL के अंपायर ने गर्म किया चर्चाओं का बाजार

यह भी पढ़ें- 'सभी की इज्जत करो, ईमानदार रहो', विराट कोहली ने बच्चों को दिया जीवन सुधारने का ज्ञान, बताया अपना अनुभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।