Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs GT: 'उसने दूसरी बार...', विराट कोहली ने जीत के बाद इस बल्लेबाज की तारीफों के बांधे पुल

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 10:34 AM (IST)

    आरसीबी ने अपने घर में गुजरात टाइटंस को मात दी। इस जीत के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम के एक बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने खेली शानदार पारी

    विराट कोहली ने खेली शानदार पारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आईपीएल-2026 में शुक्रवार को शानदार जीत हासिल की है। इस टीम ने अपने घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम के एक साथी की जमकर तारीफ की है।

    आरसीबी की जीत में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों का अहम रोल रहा। विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं पडिक्कल ने 27 गेंदों पर दो चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। कोहली ने मैच के बाद पडिक्कल की तारीफ की है।

    कोहली ने की तारीफ

    कोहली और पडिक्कल ने 115 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की। मैच के बाद कोहली ने पडिक्कल की तारीफ करते हुए कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हमने विकेट को पहले ही भांप लिया था क्योंकि हम जानते थे कि उनका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। चिन्नास्वामी में 200 रनों का टारगेट चेज करने का मतलब है कि हम जीत से सिर्फ एक पार्टनरशिप दूर हैं। ये दूसरी बार है जब देव ने ऐसी शानदार पारी खेली है। आपने उन्हें कभी भी स्लॉग करते हुए नहीं देखा होगा फिर भी वह काफी फ्री होकर खेल रहे थे।"

    उन्होंने कहा, "उनकी पारी पहले हाफ में अंतर पैदा करने वाली साबित हुई। मैं बस कोशिश कर रहा था कि खड़ा रहूं ताकि उन्हें दबाव महसूस न हो। हमारी गेंदबाजी के दौरान भी हमने वापसी की। उनकी टीम आसानी से 230-235 रनों तक जाती दिख रही थी, लेकिन हमने रोक दिया।"

    खबरें और भी

    बैटिंग लाइनअप पर जताया भरोसा

    पडिक्कल और कोहली के आउट होने के बाद आरसीबी की टीम लड़खड़ा गई थी, लेकिन क्रुणाल पांड्या ने आकर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और इसमें टिम डेविड ने भी उनका साथ दिया। कोहली ने अपनी टीम की बैटिंग लाइनअप पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "हमारा बल्लेबाजी क्रम शानदार है। अगर आप हमारे पास मौजूद प्रतिभा को देखेंगे तो हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स मारते हैं। हमारे पास टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड की ताकत है। इसके बाद क्रुणाल भी हैं। इसलिए मैसेज साफ है। गेंद को देखो और मारो क्योंकि हमारी बल्लेबाजी में गहराई है।"

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT: रिकॉर्डधारी कोहली और पडिक्कल ने तोड़ा 'सुदर्शन चक्र', बेंगलुरु ने एकतरफा अंदाज में गुजरात को हराया

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT: चिन्नास्वामी में चला गुजरात का सुदर्शन 'चक्र', शतक ठोक मचाई तबाही; आरसीबी के माथे पर लगा कलंक