RCB vs GT: चिन्नास्वामी में चला गुजरात का सुदर्शन 'चक्र', शतक ठोक मचाई तबाही; आरसीबी के माथे पर लगा कलंक
साई सुदर्शन ने आईपीएल-2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। उनके इस शतक ने आरसीबी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है। ...और पढ़ें
-1777044883575_m.webp)
साई सुदर्शन ने जमाया शतक
HighLights
साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ जमाया शतक
साई सुदर्शन का इस सीजन का पहला शतक
आरसीबी के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ उसके ही घर एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार शतक जमाया है। इसी के साथ वह आईपीएल-2026 में शतक जमाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं
ये उनका आईपीएल की तीसरा शतक है। सुदर्शन ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लिया और अपना शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया।
गिल के साथ दमदार शुरुआत
सुदर्शन ने इस मैच में अपने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 128 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की जिसमें से गिल ने सिर्फ 32 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 24 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से ये रन बनाए। गिल का विकेट सुयश शर्मा ने लिया। इस पारी के दौरान सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए। इसके लिए उन्होंने 47 पारियां ली। इसी के साथ वह सबसे कम पारियों में ये मुकाम छूने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
उनसे पहले आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड गेल के नाम था जिन्होंने 48 गेंदों पर ये मुकाम हासिल किया था। उनके बाद शॉन मार्श (52 पारियां), ऋतुराज गायकवाड़ (57 पारियां), केएल राहुल (60 पारियों) के नाम हैं।
सुदर्शन 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। वह 58 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर ही आउट हो गए।
आरसीबी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
सुदर्शन के इस शतक ने आरसीबी के दामन में भी एक दाग लगा दिया है। आरसीबी आईपीएल की वो टीम बन गई है जिसके खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगे हैं। सुदर्शन का शतक आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में लगा 15वां शतक है। अभी तक वह कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। कोलकाता और मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 14-14 शतक लगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के नाम 11-11 शतक हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ 10-10 शतक हैं।