Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Controversy: मुंबई इंडियंस पर कनकशन नियम के गलत उपयोग का लगा आरोप, कोच ने दी सफाई

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 12:18 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस कनकशन नियम के गलत उपयोग के कारण विवादों से घिर गई है। हेड कोच महेला जयवर्धने ने मैच के बाद सफाई पेश की। ...और पढ़ें

    मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर

    मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के बीच विवादों से घिर गई है। फ्रेंचाइजी पर कनकशन सब के गलत उपयोग का गंभीर आरोप लगा है।

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ गुरुवार को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कार्तिक शर्मा का कैच लेते समय मिचेल सैंटनर चोटिल हो गए। उन्‍हें कंधे में चोट लगी थी। मुंबई के ऑलराउंडर को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। एमआई ने मिचेल सैंटनर को शार्दुल ठाकुर से रिप्‍लेस करने की औपचारिक गुजारिश की, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया।

    सवालों से घिरी मुंबई टीम

    सब्‍स्‍टीट्यूट को लेकर बड़ा विवाद हो गया क्‍योंकि सवाल सिर्फ इतने ही नहीं उठे कि मुंबई ने कथित रूप से कनकशन सब नियम का गलत उपयोग किया बल्कि क्‍या शार्दुल ठाकुर को सैंटनर के समान रिप्‍लेसमेंट के रूप में माना जा सकता है।

    आईपीएल की खेलने की स्थिति के अंतर्गत कनकशन सब की अनुमति तभी है जब किसी खिलाड़ी को सिर या गर्दन में चोट लगे। चोट की गंभीरता को उपचार की तर्ज पर माना जाता है और फिर मैच रेफरी इसकी मंजूरी देता है। सैंटनर के मामले में चोट कंधे पर लगी नजर आई जबकि सब्‍स्‍टीट्यूट की गुजारिश न्‍यूरोलॉजिकल लक्षण के आधार पर की गई।

    क्‍या है आईसीसी का नियम

    मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में बाद में देखने को मिला कि मिचेल सैंटनर अपने कंधे की सिकाई बर्फ से कर रहे हैं। आईसीसी नियम के मुताबिक कनकशन सब्‍स्‍टीट्यूट तब ले सकते हैं:

    - कनकशन होने या संदेह होने की स्थिति में तुरंत उपयोग कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    - मैदान के अंदर या बाहर परीक्षण करने के बाद।

    - या फिर किसी अन्‍य समय जब कनकशन हुआ हो या संदेह हो, जिसमें खिलाड़ी के पहले उपचार होकर मैदान पर लौटना शामिल हो।

    जयवर्धने ने क्‍या कहा

    मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले पर सफाई पेश की। उन्‍होंने कहा कि कैच लेते समय सैंटनर की गर्दन और कंधे दोनों में चोट लगी थी। उन्‍होंने साथ ही खुलासा किया कि जब प्रबंधन ने कनकशन सब्‍स्‍टीयट्यूट की मांग की तो मैच रेफरी ने शार्दुल को उनकी जगह लेने की अनुमति दी।

    बहरहाल, शार्दुल के सैंटनर को रिप्‍लेस करने का भी कोई लाभ नहीं हुई क्‍योंकि मुंबई इंडियंस को अपने आईपीएल इतिहास में सीएसके के हाथों रन के अंतर की सबसे बड़ी शिकस्‍त सहनी पड़ी। मुंबई ने सीएसके के हाथों 103 रन की शिकस्‍त झेली।

    यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा और जैमी ओवर्टन के बीच हुई तीखी तकरार, सूर्या भी कूद पड़े - आग की तरह फैला Video

    यह भी पढ़ें: MI की CSK के खिलाफ सबसे बड़ी हार से झल्‍लाए कप्‍तान हार्दिक पांड्या, बल्‍लेबाजों को जमकर लगाई लताड़