Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs PBKS Live Streaming: पंजाब की बादशाहत को चुनौती देने उतरेगी दिल्ली, घर बैठे इस तरह मुकाबले का फ्री में ले सकते हैं मजा

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 07:45 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। पंजाब अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और दिल्ली अपने घर पर उन्हें हराना चाहेगी। ...और पढ़ें

    DC vs PBKS Live Streaming

    DC vs PBKS Live Streaming

    HighLights

    1. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा मैच

    2. दिल्ली बनाम पंजाब हेड टू हेड रिकॉर्ड

    3. दिल्ली-पंजाब मैच के लिए पिच रिपोर्ट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स का विजयी रथ आईपीएल 2026 में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा है। दूसरी तरफ दिल्ली है, जिनका अब तक प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। वे मैच को जीतकर अंक तालिका में अपना स्थान और भी मजबूत करना चाहेंगे।

    दिल्ली को अपने पिछले मैच में हार मिली थी और ऐसे में वे इस मुकाबले को जीतना चाहेंगे। तो वहीं पंजाब अपनी बादशाहत को बरकरार रखने के लिए मैदान पर कदम रखेगी। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का प्रदर्शन

    पंजाब ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 मैचों में जीत मिली है। कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। उनके 11 अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज हैं। तो वहीं दिल्ली की टीम ने भी 6 मैच खेले हैं और उन्हें 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। डीसी की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच कब और कहां खेला जाएगा?

    दिल्ली बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा।

    खबरें और भी

    दिल्ली बनाम पंजाब मैच लाइव कैसे देखें?

    दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले को अगर आप लाइव देखना चाहते हैं, तो इसका मजा जियोस्टार पर ले सकते हैं। जियोस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले को अपने मोबाइल और लैपटॉप पर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर टीवी पर घर बैठे इसका मजा लेना चाहते हैं, तो सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

    दिल्ली बनाम पंजाब हेड टू हेड रिकॉर्ड

    दिल्ली और पंजाब के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जहां पर दोनों टीमों को 17-17 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट

    दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाला ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और आमतौर पर बड़ा स्कोर देखने को मिलता है। इस मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। बाउंड्री छोटी होने के कारण खूब चौके-छक्के भी लगते हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

    पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

    इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन।

    पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

    प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक।

    इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या।

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम

    पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी।

    पंजाब किंग्स की टीम

    प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे।

    यह भी पढ़ें- 'एक तीर से दो शिकार', संजू सैमसन ने शतक ठोक दिग्गजों को बनाया अपना मुरीद; जमकर हो रही तारीफ

    यह भी पढ़ें- KKR से क्यों हुई थी श्रेयस अय्यर की छुट्टी? फ्रेंचाइजी के पूर्व कोच ने बताई अंदर की बात, मालिकों को कहा 'शुक्रिया'