Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR से क्यों हुई थी श्रेयस अय्यर की छुट्टी? फ्रेंचाइजी के पूर्व कोच ने बताई अंदर की बात, मालिकों को कहा 'शुक्रिया'

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 04:45 PM (IST)

    कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कोच ने बताया कि फ्रेंचाइजी ने उसको ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को क्यों जाने दिया था। ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने जीता था खिताब

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने जीता था खिताब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के हैरान करने वाले फैसलों में से एक बड़ा फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा श्रेयस अय्यर को छोड़ना रहा था। ये इसलिए हैरान करने वाला था क्योंकि अय्यर ने उन्हें खिताब दिलाया था और अगले ही सीजन फ्रेंचाइजी ने उनसे मुंह मोड़ लिया। अब फ्रेंचाइजी के पूर्व कोच ने बताया है कि टीम ने अय्यर को क्यों छोड़ा था।

    अय्यर की कप्तानी में कोलकाता साल 2024 में खिताब जीता था। ये उसका तीसरा खिताब था। इसके अगले ही सीजन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने पिछले साल फाइनल खेला था।

    कोच ने किया खुलासा

    अय्यर जब कोलकाता में थे तब टीम के कोच चंद्रकांत पंडित थे जो भारतीय क्रिकेट में कोच के तौर पर जाना-माना नाम हैं। वह पिछले साल तक कोलकाता के कोच रहे। पंडित ने बताया है कि कोलकाता मैनेजमेंट ने अय्यर को रिलीज करने का फैसला क्यों किया। पंडित ने कहा है कि अय्यर बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन कुछ चीजें बन नहीं पा रही थीं और इसलिए अय्यर को छोड़ना पड़ा।

    पंडित ने रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "दुर्भाग्यवश, हम उनको रोक नहीं सके। श्रेयस शानदार खिलाड़ी है जिसने हमारे लिए बतौर कप्तान ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने जिस तरह से टीम को संभाला वो मुझे काफी पसंद आया, लेकिन कई बार, कुछ हालात ऐसे बनते हैं और आगे की रणनीति आपको विवश कर देती हैं कि आप ऐसे खिलाड़ियों को जाने दें।"

    खबरें और भी

    मालिकों का कहा शुक्रिया

    पंडित ने कहा कि वह बतौर कोलकाता के कोच अय्यर के जाने से दुखी थे। उन्होंने कहा, "जाहिर है, एक कोच के तौर पर मुझे काफी बुरा लगा था। ये जानबूझकर नहीं किया गया था, लेकिन चीजें हमारे लिए काम नहीं करीं। मुझे यही फिल सॉल्ट और बाकियों के बारे में लगा था। मैं टीम के मालिकों शाहरुख खान, जय मेहता, और जूही चावला का शुक्रिया अदा करता हूं।"

    यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने पिता सचिन के जन्मदिन पर नहीं खाया केक, दिया ये 'बहाना'- देखें Video

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Controversy: मुंबई इंडियंस पर कनकशन नियम के गलत उपयोग का लगा आरोप, कोच ने दी सफाई