अर्जुन तेंदुलकर ने पिता सचिन के जन्मदिन पर नहीं खाया केक, दिया ये 'बहाना'- देखें Video
अर्जुन तेंदुलकर इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन पर केक खाने से मना कर दिया। ...और पढ़ें

पिता के जन्मदिन पर अर्जुन तेंदुलकर ने नहीं खाया केक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके परिवार के सभी लोग उनके साथ हैं सिवाए बेटे के। उनका बेटा अर्जुन इस समय आईपीएल-2026 में व्यस्त है। अर्जुन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेल रहे हैं। अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर बेटे ने केक नहीं खाया है।
अर्जुन पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे जिसके मेंटर सचिन हैं। हालांकि, इस सीजन लखनऊ ने शार्दुल ठाकुर की जगह अर्जुन को ट्रेड किया है। अर्जुन को अभी तक इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
इसलिए नहीं खाया केक
पिता सचिन के जन्मदिन के मौके पर अर्जुन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने पिता को विश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने सामने रखे केक को खाने से मना कर दिया। अर्जुन ने इसके पीछे की वजह भी बताई। वीडियो में अर्जुन ने कहा, "हैप्पी बर्थडे, लेकिन मैं ये केक नहीं खाने वाला हूं क्योंकि मैं मीठा बहुत ही कम खाता हूं।"
इस वीडियो को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है और साथ में लिखा है, "सचिन सर, अर्जुन और हमारी तरफ से आपके लिए केक। हैप्पी बर्थडे।"
Sachin sir, Arjun aur hamare taraf se aapke liye cake 🍰
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 24, 2026
Happy Birthday ❤️💙 pic.twitter.com/wuO4VrZNau
फैंस के साथ काटा केट
इस बीच सचिन ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को खुश होने का मौका दिया। उन्होंने मुंबई में अपने घर के बाहर फैंस के साथ केक काटा। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि भी मौजूद थी। फैंस ने सचिन को विश किया और सचिन... सचिन... नाम के नारे लगे। सचिन के घर पर उनके सबसे बड़े फैन सुधीर भी नजर आए जिन्होंने सचिन के केक काटने पर शंख भी बजाया।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Controversy: मुंबई इंडियंस पर कनकशन नियम के गलत उपयोग का लगा आरोप, कोच ने दी सफाई