'एक तीर से दो शिकार', संजू सैमसन ने शतक ठोक दिग्गजों को बनाया अपना मुरीद; जमकर हो रही तारीफ
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जमाया जिसके बाद उनकी दो दिग्गजों ने जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें
-1777035994804_m.webp)
संजू सैमसन ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, मुंबई: अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे पूर्व दिग्गज स्पिनरों ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध संजू सैमसन के शतक की जमकर सराहना करते हुए इसे परिस्थिति के हिसाब से सबसे बेहतरीन पारियों में से एक करार दिया।
सैमसन की 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन की पारी से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने छह विकेट पर 207 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को 104 रन पर आउट कर बड़ी जीत दर्ज की।
मजबूत शुरुआत है सफलता का राज
मौजूदा सत्र में यह सैमसन का दूसरा शतक है। पूर्व स्पिनर कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि सीएसके की सफलता अक्सर उनके प्रारंभिक बल्लेबाजों की मजबूत शुरुआत पर टिकी रही है लेकिन पिछले कुछ सत्र में टीम को इस मामले में निराशा मिली है। सैमसन ने इस जिम्मेदारी को उठाने की कोशिश की है। सिर्फ सात मैचों में दो नाबाद शतक और उन्होंने टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई है।
इस महान लेग स्पिनर ने कहा कि यह उस भूमिका की तरह है जो जोस बटलर ने राजस्थान की फाइनल तक की यात्रा में निभाई थी और आप साफ देख सकते हैं कि संजू ने अपने खेल में उसी तरह का प्रभाव अपनाया है।
सैमसन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक
वहीं भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस शतक को सैमसन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक करार दिया। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन इसलिए अलग नजर आए क्योंकि उनकी खेल की समझ बहुत मजबूत थी। बहुत से खिलाड़ियों में प्रतिभा होती है, लेकिन बहुत कम खिलाड़ी यह समझ पाते हैं कि अलग-अलग परिस्थितियों में पारी को कैसे गति देनी है। उन्होंने यह समझा कि खासकर एक युवा टीम के साथ अंत तक टिके रहना कितना जरूरी है।