SRH vs RR: 'मेरी थ्योरी गलत नहीं…', Vaibhav Suryavanshi के गोल्डन डक पर आउट होते ही इरफान पठान ने साधा निशाना
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में पारी की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बने। उन्हें डेब्यूट ...और पढ़ें
HighLights
SRH ने RR को 57 रन से दी मात
इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी के गोल्डन डक के बाद किया एक पोस्ट
प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को पहली ही गेंद पर किया आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Irfan Pathan on Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट, एक ऐसा खेल है, जहां कभी भी कोई भी चमक सकता है और कोई फ्लॉप साबित हो सकता है। ऐसा ही कुछ एसआरएच बनाम आरआर के मैच में देखने को मिला, जहां 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जो मौजूदा सीजन में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड जैसे दिग्गजों के पसीने छुड़ाते दिखे थे, तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे के आगे एक गेंद भी नहीं खेल पाए।
प्रफुल्ल, जो विदर्भ के एक गुमनाम गेंदबाज हैं, जिन्हें नीलामी में महज 30 लाख रुपये में खरीदा गया था, उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में गेंद से कहर बरपाते हुए 4 विकेट चटकाए और आरआर के बैटर्स के होश उड़ा दिए।
इतना ही नहीं, वैभव के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने एक पोस्ट किया, जिससे खलबली मच गई।
Vaibhav Suryavanshi को लेकर इरफान पठान का पोस्ट वायरल
दरअसल, इरफान पठान ने 10 अप्रैल 2026 को एक्स पर एक सवाल उठाया था कि क्या वैभव सूर्यवंशी जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं? पठान (Irfan Pathan on Vaibhav Suryavanshi) का कहना था कि वैभव बुमराह जैसे नंबर-1 गेंदबाजों के खिलाफ तो बेखौफ होकर बाउंड्री लगाते हैं, लेकिन जैसे ही उनके सामने कोई नया या कम अनुभवी गेंदबाज आता है, वे लड़खड़ा जाते हैं।
इस तरह उनकी ये भविष्यवाणी सच तब साबित हुई, जब प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा, तो इरफान ने तुरंत पोस्ट किया। इरफान ने लिखा, “तो वैभव सूर्यवंशी के लिए मेरी थ्योरी गलत नहीं है"
खबरें और भी
उनके इस कमेंट के बाद ट्विटर पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ ने माना कि वैभव किसी भी गेंदबाज के आगे रन बनाने में माहिर हैं, तो किसी ने इरफान की बात से सहमति जताई।
So my theory for Vaibhav Suyanvanshi isn’t wrong ;)
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 13, 2026
My Theory ;). https://t.co/1apjXeRa9l
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 13, 2026
राजस्थान की सीजन की पहली हार
जब आरआर की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर बैटिंग के लिए उतरे तो हर किसी की नजरें उन पर बनी हुई थी, लेकिन साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें टिकने नहीं दिया। वैभव अपना खाता खोले बगैर गोल्डन डक का शिकार बने, जबकि यशस्वी 1 रन ही बना सके। इस तरह वैभव सूर्यवंशी के सिर से ऑरेंज कैप भी हेनरिक क्लासेन ने छीन ली।
अगर बात करें मैच की तो एसआरएच ने आरआर को जीत के लिए 217 रन का टारगेट दिया था। जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन पर सिमट गई।
इस मुकाबले में कप्तान ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 40, नीतीश कुमार ने 28 और सलिल अरोड़ा ने 24 रन की नाबाद पारी खेली।
हालांकि, पहली हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बनी हुई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद दो जीत और तीन हार के साथ टॉप-4 पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: हैदराबाद हुआ 'प्रफुल्लित', RR की हार के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में फेरबदल; वैभव की बादशाहत खत्म
यह भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi! टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड