Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi! टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 09:54 AM (IST)

    Vaibhav Suryavanshi India Debut: आईपीएल में आरआर की ओर से खेलते हुए तूफानी बैटिंग करने वाले वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही भारत के लिए डेब्यू का मिल सकता है मौका

    2. आयरलैंड दौरे पर वैभव को मिलेगा डेब्यू का मौका-रिपोर्ट

    3. वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का तोड़ेंगे मेगा रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi India Debut News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जून के महीने में आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए अगर डेब्यू मिलता है तो वह अपने देश की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा प्लेयर बन जाएंगे। इतना ही नहीं, डेब्यू करते ही वैभव महान सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।

    अंडर-19 विश्व और यूथ क्रिकेट में अपने तूफानी बैटिंग से तहलका मचाने वाले वैभव को इंग्लैंड दौरे से पहले टीम मैनेजमेंट आयरलैंड दौरे पर मौका दे सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके नाम को शॉर्टलिस्ट किया है।

    IRE दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?

    दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे के लिए दावेदारों में शामिल हैं, और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके नाम को भी शॉर्टलिस्ट किया है।

    बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की होने वाली दो मैचों की टी20आई सीरीज का पहला 26 जून  को बेलफास्ट में खेला जाएगा। दूसरा टी20आई मैच 28 जून को खेला जाना है। 

    ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, वे उन्हें किसी थोड़ी कमजोर टीम के खिलाफ मौका देने पर विचार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    अगर सूर्यवंशी का शानदार रन बनाने का सिलसिला इसी तरह जारी रहता है, तो चयन समिति उन्हें आगामी आयरलैंड सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में होने वाले ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुन सकती है। हाल ही में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल के एक मैच के दौरान वैभव से मुलाकात भी की थी। 

    सचिन तेंदुलकर का टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड

    भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में किया था। वहीं, ओवरऑल की बात करें, शेफाली वर्मा भारत के लिए खेलने वाली सबसे युवा क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 15 साल, 7 महीने और 27 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी। अगर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिलता है, तो वो शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर दोनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: हैदराबाद हुआ 'प्रफुल्लित', RR की हार के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में फेरबदल; वैभव की बादशाहत खत्म

    यह भी पढ़ें- RR vs SRH: 'पहले ही सोचा था वैभव को पहली गेंद पर आउट करूंगा', प्रफुल्ल हिंगे ने किया खुलासा; बनाया था खास प्लान