'पाकिस्तानी मीडिया ने मेरी और बाबर आजम की फर्जी खबर चलाई', भारत के दिग्गज ने खोला हैरान करने वाला राज
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी ने पाकिस्तानी मीडिया को लेकर गजब का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि एक बार पाकिस्तानी मीडिया ने उन्हें लेकर गलत खबर चला ...और पढ़ें

पाकिस्तानी मीडिया ने भारतीय स्टार को लेकर चलाई झूठी खबर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तानी मीडिया के झूठ को सरेआम उजागर कर दिया है। उन्होंने ऑन कैमरे उनको लेकर फैलाई गई झूठी खबर का सच बयां किया है। ये झूठी खबर पाकिस्तानी मीडिया में फैलाई गई थी जिस पर इरफान ने पूरी सच्चाई बताई है।
इरफान ने कहा है कि इसके बाद उनको ट्रोल किया गया था और तब से वह किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। पठान ने कहा कि आज के समय में ट्रोलिंग और झूठी खबरें फैलाना काफी आम बात हो गई है।
बाबर के इंटरव्यू का था मामला
इरफान ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए बताया कि उनके बारे में झूठी खबर ये फैलाई गई थी कि बाबर आजम ने एक मैच के बाद उनको इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। पठान ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ था और कुछ लोगों ने किसी और के फोटो पर उनकी फोटो लगाकर झूठी खबर फैला दी थी।
इरफान ने कहा, "ट्रोलिंग और फर्जी नाम जोड़ना आज के समय में हर दिन होता है। हमारे पड़ोसी देश की मीडिया ने एक बार खबर चला दी थी कि मैं बाबर आजम के इंटरव्यू के लिए गया था और उन्होंने इंटरव्यू देने से मना कर दिया। उनके मुताबिक, बाबर ने कहा था कि वह हमारे देश का मजाक उड़ाते हैं तो मैं उन्हें इंटरव्यू नहीं दूंगा।"
खबरें और भी
किसी और की फोटो पर चिपकाई फोटो
इरफान ने कहा कि किसी और की फोटो पर उनकी फोटो चिपकाकर झूठी खबर फैलाई गई। उन्होंने बताया, "असली फोटो में जो रिपोर्टर था वो बांग्लादेश का था जो पहली बार मैदान पर गया था और उसे इंटरव्यू के लिए मना कर दिया गया था। उन्होंने उसके शरीर पर मेरा फोटो पर लगा दिया था। इसके लाखों में व्यूज आए और लोगों ने मान लिया था कि ये मैं हूं। ये हर दिन हो रहा है, लेकिन मैं रिस्पॉस नहीं करता। हर दिन हमारे नाम पर झूठ बोला जाता है। अगर आप इस पर प्रतिक्रिया देते रहोगे तो अपना जीवन नहीं जी पाओगे।"