Shubman Gill को अभ्यास सत्र के दौरान लगी चोट, भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन
भारतीय टीम शुक्रवार से श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय खेमे में चिंता फैल गई है क्योंकि कप्तान शुभमन ...और पढ़ें

शुभमन गिल
HighLights
शुभमन गिल को अभ्यास करते समय अंगूठे में लगी चोट
भारत और श्रीलंका क्रिकेट एकादश के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच
साई सुदर्शन आगामी अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान अंगूठे में चोट लगी, जिससे टीम इंडिया के खेमे में टेंशन फैल गई है। भारतीय टीम को शुक्रवार से श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है।
भारतीय टीम पिछले कुछ समय से चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में गिल की चोट उनकी चिंता में इजाफा कर सकती है। याद दिला दें कि भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका पहुंची और गुरुवार को अपना पहला अभ्यास सत्र किया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल दो बार चोटिल हुए और उन्हें मेडिकल स्टाफ की मदद की जरुरत पड़ी। गिल को बल्लेबाजी करते समय हाथ में चोट लगी जबकि फील्डिंग करते समय अंगूठे में चोट लगी। जब बल्लेबाजी करते समय गिल चोटिल हुए तो फिजियो से बातचीत करने के बाद दोबारा अभ्यास शुरू किया।
इसके बाद फील्डिंग करते समय जब उन्हें चोट लगी तो मेडिकल स्टाफ की जरुरत लगी। भारतीय टीम चाहेगी कि कप्तान शुभमन गिल फिट होकर उपलब्ध रहे। इस बीच खबर आई है कि साई सुदर्शन अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सुदर्शन इस समय सीओई में रिहैब कर रहे हैं और कुछ समय बाद टीम से दोबारा जुड़ेंगे।
खबरें और भी
बहरहाल, भारतीय टीम के बल्लेबाज आगामी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के जरिये अपनी लय पाना चाहेंगे। भारत और श्रीलंका क्रिकेट एकादश के बीच कोलंबो के नॉडेस्क्रिप्ट्सि क्रिकेट क्लब में तीन दिवसीय मुकाबला शुरू होगा। भारतीय टीम 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका दौरे पर गई है। देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।
यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारतीय बल्लेबाजों की होगी 'अग्नि परीक्षा', प्रैक्टिस मैच से पहले गंभीर ने ली टीम की क्लास
यह भी पढ़ें- श्रीलंका XI ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए किया अपने स्क्वाड का एलान, 25 साल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान
यह भी पढ़ें- India vs Sri Lanka XI: श्रीलंका के 'स्पिन जाल' को तोड़ने की तैयारी, 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी भारतीय टीम
यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट के इस हरकत से नाराज हुई टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज से ठीक पहले फंसा नया पेंच