Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका XI ने भारत के खिलाफ अभ्‍यास मैच के लिए किया अपने स्‍क्‍वाड का एलान, 25 साल के खिलाड़ी को बनाया कप्‍तान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:11 PM (IST)

    श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच के लिए अपने स्‍क्‍वाड की घोषणा कर दी है। जानें किसे मिली कप् ...और पढ़ें

    सोनल दिनुशा

    सोनल दिनुशा

    HighLights

    1. भारत और श्रीलंका क्रिकेट एकादश के बीच अभ्‍यास मैच

    2. शुक्रवार से एनसीसी में खेला जाएगा तीन दिवसीय मुकाबला

    3. श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने सोनल दिनुशा को बनाया कप्‍तान

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच के लिए अपने स्‍क्‍वाड की घोषणा कर दी है। भारत और श्रीलंका क्रिकेट एकादश के बीच शुक्रवार से कोलंबो के एनसीसी में तीन दिवसीय मुकाबला खेला जाएगा।

    भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए यह एकमात्र अभ्‍यास मैच मिला है। पता हो कि भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त 2026 से पहला टेस्‍ट शुरू होगा। बहरहाल, श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने प्रमुख टीम के कुछ सदस्‍यों को स्‍क्‍वाड में शामिल किया है।

    कौन बना कप्‍तान

    श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने 25 साल के सोनल दिनुशा को कप्‍तान बनाया है। दिनुशा ने पिछले साल जून में बांग्‍लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्‍ट सीरीज में श्रीलंका के लिए डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने तीन टेस्‍ट में 46.50 की औसत से रन बनाए और गेंद से छह विकेट झटके।

    वेस्‍टइंडीज दौरे पर श्रीलंकाई टीम का हिस्‍सा रहे निशान मदुष्‍का भी अभ्‍यास मैच में हिस्‍सा लेंगे। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने तीन साल के अंतरराष्‍ट्रीय करियर में आठ वनडे और 12 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमार और विश्‍वा फर्नांडो भी भारतीय बल्‍लेबाजों की परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    श्रीलंका क्रिकेट एकादश स्‍क्‍वाड इस प्रकार है

    स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर रमेश मेंडिस भी श्रीलंका क्रिकेट एकादश का हिस्‍सा हैं।

    निशा मदुष्‍का, रविंदु राशंता, पासिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुशा (कप्‍तान), अंजला बंडारा, पवन रत्‍नायके, आहन विक्रमासिंघे, निपुण धनंजय, रमेश मेंडिस, केसर नुवांथ, दिलम सुधीर, लाहिरू कुमार, विश्‍वा फर्नांडो, असांका मनोज और इशिता विजेसुंदरा।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट के इस हरकत से नाराज हुई टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज से ठीक पहले फंसा नया पेंच

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: 600वां टेस्ट, 38 कप्तान और 300 से ज्यादा खिलाड़ी; जानिए टीम इंडिया का पूरा सफर