Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs SRH: 219 रन बनाने के बाद भी हार गई सनराइजर्स हैदराबाद, कप्‍तान ईशान किशन ने बताया कहां हो गई चूक

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 09:06 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा (74) और ट्रेविस हेड (38) के बीच 49 गेंदों पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप के चलते शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 2 ...और पढ़ें

    हैदराबाद को मिली हार।

    हैदराबाद को मिली हार।

    HighLights

    1. पंजाब किंग्‍स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला 

    2. श्रेयस अय्यर को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया 

    3. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 74 रन बनाए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा (74) और ट्रेविस हेड (38) के बीच 49 गेंदों पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप के चलते शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 20 ओवर में 219 रन बनाए दिए। जब यह दोनों बल्‍लेबाज मैदान पर थे तो लग रहा था कि हैदराबाद 250 के पार पहुंच जाएगा।

    हालांकि, कभी-कभार गेंदबाजी करने वाले शशांक सिंह ने हैदराबाद के ओपनर को अपने जाल में फंसाकर मैच का रुख ही पलट दिया। 220 रन के टारगेट को पजाब ने प्रियांश आर्य (57), प्रभसिमरन सिंह (51) और कप्‍तान श्रेयस अय्यर (69*) के अर्धशतक की मदद से 7 गेंद पहले ही हासिल कर लिया और 6‍ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

    250 रन बना सकते थे

    हार के बाद हैदराबाद के कप्‍तान ईशान किशन ने इसके कारण गिनाए। उन्‍होंने कहा, "जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, हम कम से कम 250 रन बना सकते थे। हम उतने रन नहीं बना पाए। ओपनर ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की और पावरप्ले का भी उन्हें फायदा मिला। मुझे लगता है कि हम गेंदों को सही तरीके से अंजाम नहीं दे पाए। जैसा कि मैंने पहले कहा, टी20 क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण चीज अच्छी गेंदों को सही तरीके से खेलना है। इसलिए आज हम उतने अच्छे नहीं थे।"

    रन बनाना काफी आसान था

    स्‍कोर को लेकर ईशान ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि 219 रन वैसे भी अच्छा स्कोर था, क्योंकि हमने बहुत अच्छी शुरुआत की थी। हमें लगा था कि हम 240 रन बना सकते हैं। मुझे लगता है कि 219 रन बहुत अच्छा स्कोर था, खासकर जब आपकी टीम में छह या सात अच्छे गेंदबाज हों। हमें बल्लेबाजों को समझना होगा, वे कैसे बल्लेबाजी करेंगे, वे क्या करेंगे। मुझे लगता है कि उस समय हम चूक गए। यह उनकी बल्लेबाजी में साफ दिखाई दिया कि उनके लिए रन बनाना काफी आसान था।"

    खबरें और भी

    ज्यादा प्‍लान बनाने की जरूरत नहीं

    कप्तान के तौर पर अपने गेंदबाजों के साथ चर्चा के बारे में ईशान ने कहा, "मुझे लगता है कि आज के क्रिकेट में ज्यादा प्‍लान बनाने की जरूरत नहीं होती। बस मैच से पहले ही योजना बना लेते हैं। आपको पता होता है कि कौन सा बल्लेबाज किस तरफ शॉट खेलने का आदी है। अगर एक तरफ से गेंद लंबी हो तो हम बाउंड्री का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, जब गेंद सही से नहीं फेंकी जाती, तो कुछ नहीं होता और हर ओवर में 10-20 रन लुटा देते हैं। इसलिए यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि वे कैसे बल्लेबाजी करते हैं और आज रात उनकी बल्लेबाजी काफी अच्छी रही।"

    200 रन अब सेफ नहीं

    क्या 200 रन अब सुरक्षित स्कोर नहीं रहे? हैदराबाद के कप्‍तान ने कहा, "नहीं, सच कहूं तो हम इतना नहीं सोचते। जैसा कि मैंने कहा, यह बहुत ही सिंपल क्रिकेट है। आप बल्लेबाजी करने जाते हैं, रन बनाते हैं। आपके गेंदबाजों के पास एक लक्ष्य होता है। आप उसे बचाने की कोशिश करते हैं। अगर आप सही जगह पर गेंदबाजी नहीं करते, अगर आप ठीक से योजना नहीं बनाते, तो आप बीच में रन नहीं रोक सकते। सच कहूं तो यह सब आपकी योजना और उसे अमल में लाने पर निर्भर करता है।"

    यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH: पंजाब ने हैदराबाद को दी शर्मनाक हार, प्रियांश-प्रभसिमरन और कप्तान अय्यर ने बल्ले से मचाया तहलका

    यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH Highlights: मुल्‍लांपुर में बरसे पंजाबी मुंडे, हाई स्‍कोरिंग मैच में पंजाब ने हैदराबाद को दी करारी शिकस्‍त