Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जब मैं टीम में नहीं था...' ईशान किशन ने टीम इंडिया में वापसी की सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी; SRH की रणनीति का किया खुलासा

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 08:38 PM (IST)

    आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्‍तान पैट कमिंस चोट से रिकवरी कर रहे हैं, ऐसे में शुरुआती कुछ मैचों के लिए ईशान किशन को हैदराबाद की ...और पढ़ें

    ईशान ने किए कई खुलासे।

    ईशान ने किए कई खुलासे।

    HighLights

    1. हैदराबाद की कप्‍तानी करेंगे ईशान किशन

    2. टी20 विश्‍व कप 2026 में चला था बल्‍ला

    3. अब आईपीएल 2026 के लिए तैयार हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में ईशान किशन ने बल्‍ले से तबाही मचाई और भारत को ट्रॉफी जीतने में मदद की। आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्‍तान पैट कमिंस चोट से रिकवरी कर रहे थे, ऐसे में शुरुआती कुछ मैचों के लिए ईशान को हैदराबाद की कप्‍तानी सौंप दी गई। सनराइजर्स हैदराबाद 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।

    चीजों को सिम्‍पल रखूंगा

    लीग की शुरुआत से पहले SRH ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया। इसमें ईशान ने अपनी नई चुनौती और टीम की कप्तानी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैं बहुत अभिभूत हूं और मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इस टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। ईमानदारी से कहूं तो मैं चीजों को सरल रखूंगा। ज्यादा कुछ नहीं करूंगा, क्योंकि जब खिलाड़ी आईपीएल के लिए आते हैं तो मुझे लगता है कि वे सभी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।"

    बहुत कुछ सीखने को मिलेगा

    ईशान ने कहा, "आपको बस यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सही ट्रैक पर हैं। कुछ पारियों के बाद उनकी मानसिकता नहीं बदलनी चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा सीजन होगा। मुझे लगता है कि इस सीजन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको बता दूं, पिछले कुछ सालों में मैंने एक बात समझी है। एक क्रिकेटर के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह पूरे सीजन में अच्छी मानसिक स्थिति में रहे।"

    एक ही मैच पर फोकस

    उन्होंने आगे कहा, "इस सीजन में हम वर्तमान पर फोकस करेंगे, चीजों को सरल रखेंगे और मैच शुरू होने से पहले जितना हो सके उतनी मेहनत करेंगे। मैच के दौरान हम खेल का आनंद लेंगे और एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देंगे।" ईशान ने 2026 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 35.22 की औसत से 317 रन बनाए।

    खबरें और भी

    विश्‍व कप में चमके ईशान

    ईशान ने कहा, "मुझे लगता है कि ये मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन कुछ दिन थे। अचानक टीम में शामिल होना और टीम के साथ विश्व कप जीतना, ये मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक था। आप जानते हैं, बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। कुछ खिलाड़ी फॉर्म में नहीं थे, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हमने टीम में अपनी-अपनी भूमिका निभाने की पूरी कोशिश की। मुझे लगता है कि इस सीजन में हम सभी ने इसी के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की।"

    टीम में जगह बना लूंगा

    ईशान लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहे। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्‍हें न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया। ईशान ने कहा, "जब मैं टीम में नहीं था, तो ऐसा कुछ नहीं था। मैं इसे कैसे बयां करूं? हमेशा यही भावना रहती थी कि मैं किसी भी तरह टीम में जगह बना लूंगा, क्योंकि मुझे पता था कि मेरी मेहनत ही सबसे महत्वपूर्ण होगी। आपको हमेशा खुद पर भरोसा रखना चाहिए।"

    झारखंड ने जीती SMAT

    ईशान ने अपनी कप्‍तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया। उन्होंने 10 पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक सहित 517 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ईशान ने कहा, "मुझे लगता है कि यह कई खिलाड़ियों के लिए एक मैसेज होगा, जो भी भटक रहे हैं या खुद पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें यह जानना चाहिए कि उन्हें भरोसा रखना चाहिए और कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। चीजें बदलेंगी।"

    यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम के साथ जुडे़ंगे कप्तान पैट कमिंस; क्या पहले मैच में करेंगे कप्तानी?

    यह भी पढ़ें- IPL 2026, SRH SWOT Analysis: 'बचके रहना रे बाबा', हैदराबाद के धुरंधरों से कांपती हैं टीमें; जानिए ताकत और कमजोरी