IPL 2026, SRH SWOT Analysis: 'बचके रहना रे बाबा', हैदराबाद के धुरंधरों से कांपती हैं टीमें; जानिए ताकत और कमजोरी
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल की सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती है। इस टीम की ताकत इसकी तूफानी बैटिंग है जिसमें अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड जैसे नाम हैं। ह ...और पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें खिताबी सूखा खत्म करने पर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे तूफानी टीम के बारे में पूछा जाएगा तो इसमें पहले नंबर पर बिना किसी शक के सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आएगा। इस टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं जो आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 2024 के सीजन में सभी ने इस टीम का तूफानी अंदाज देखा था, लेकिन पिछले साल ये टीम कमाल नहीं कर सकी थी। आईपीएल-2026 में इस टीम से काफी उम्मीदें हैं और दूसरी टीमों को डर भी।
हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल की खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद टीम को खिताबी सूखा झेलना पड़ा है। टीम फाइनल में तो पहुंची लेकिन जीत नहीं सकी। 2024 में ये टीम आखिरी बार फाइनल खेली थी जहां कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी। इस सीजन टीम की नजरें खिताबी सूखा खत्म करने पर हैं। आपको बताते हैं इस टीम की ताकत और कमजोरी
सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा विश्लेषण
ताकत
इस टीम की सबसे बड़ी ताकत इसकी बल्लेबाजी है। जिस टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसी तूफानी ओपनिंग जोड़ी हो उसके लिए रनों की चिंता करना गलतफहमी में रहना होगा। ये दोनों अगर चल गए तो गेंदबाजों के लिए रन बचाना बेहद मुश्किल होगा। ओपनिंग के बाद टीम के पास तीन नंबर पर खेलने के लिए ईशान किशन है जो इस सीजन कार्यवाहक कप्तान की भूमिका में होंगे। ईशान ने हाल रही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 में शानदार फॉर्म में नजर आए थे और टीम की खिताबी जीत का अहम हिस्सा रहे थे।
इनके बचते हैं तो फिर हेनरिक क्लासेन आते हैं जो मौजूदा समय में टी20 के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इस बार तो टीम के ने लियाम लिविंगस्टन को भी अपने साथ जोड़ा है। इंग्लैंड का ये बल्लेबाज भी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और फिनिशर की भूमिका में दिखाई दे सकता है। नीतीश कुमार रेड्डी का भूलना गलती होगी क्योंकि वह भी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर सकते हैं।
खबरें और भी
कमजोरी
टीम की कमजोरी गेंदबाजी नजर आ रही है। नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस सीजन के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। वह कब तक ठीक होंगे इसके बारे में कुछ साफ संकेत नहीं मिले हैं। उनके न होने से टीम की गेंदबाजी कमजोर हुई है। मोहम्मद शमी को टीम ने इस सीजन अपने साथ नहीं रखा है। उनका जाना भी गेंदबाजी अटैक को कमजोर कर सकता है। दारोमदार जयदेव उनादकट और शिवम मावी पर होगा।
वहीं टीम का स्पिन आक्रामण भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। पिछले सीजन टीम के पास ए़डम जैम्पा थे, लेकिन इस सीजन वह भी नहीं है। देखा जाए तो टीम के पास कोई अच्छा स्पिनर नहीं है। लिविंगस्टन और अभिषेक इस सीजन ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
मौका
टीम के पास मौका है कि वह 10 साल का सूखा खत्म करे और अगर बल्लेबाज चल गए तो कुछ भी हो सकता है। टीम ने इस सीजन हर्ष दुबे को अपने साथ जोड़ा है। हर्ष ने घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल दिखाया है। अगर वह घरेलू क्रिकेट की फॉर्म को आईपीएल में जारी रख सके तो टीम के लिए एक अच्छे ऑलराउंडर साबित हो सकते है। वह स्पिनर हैं और निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं। ई
ईशान किशन के पास इस सीजन अपने आप को टीम के भविष्य के कप्तान के तौर पर पेश करने का मौका है। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी। उनमें झमता है, लेकिन आईपीएल का खेल अलग है। ईशान अगर इस खेल को अच्छे से खेल गए तो लंबे समय के लिए पैट कमिंस का स्थान ले सकते हैं।
खतरा
टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा है तूफानी बल्लेबाजी पर निर्भरता है। अगर उसके धुरंधर बल्लेबाज फेल हुए तो टीम लड़खड़ा सकती है। ये पिछले सीजन भी देखने को मिला था जहां अभिषेक और हेड की जोड़ी सफल नहीं रही थी और टीम बिखर गई थी। टीम को इस बात पर ध्यान देना होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम-
ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, इशान मलिंगा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जैक एडवर्ड्स, जयदेव उनदाकट, कामिंडू मेंडिस, क्रेंस फ्लूटेरा, लियाम लिविंगस्टन, नीतीश कुमार रेड्डी, ओंकार टारमाले, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, शिवम मावी, शिवांग कुमार, समरन रविचंद्रन, ट्रेविस हेड, जीशान अंसारी, पैट कमिंस (कप्तान, फिटनेस पर निर्भर)