IPL 2026 में Rishabh Pant पर होगा सबसे ज्यादा प्रेशर! स्टार प्लेयर ने अभी से गिना दिए कारण
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सबसे ज्यादा दबाव रह सकता है। ...और पढ़ें
-1774179030299_m.webp)
पंत का बल्ला चलना जरूरी।
HighLights
28 मार्च से शुरू होगा 19वां सीजन
पहले मैच में RCB का सामना SRH से
LSG ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सबसे ज्यादा दबाव रह सकता है। जियोहॉटस्टार के एक शो में एक्सपर्ट फाफ डु प्लेसिस और लक्ष्मीपति बालाजी ने ऋषभ पंत, दिग्वेश राठी और टीम के संतुलन के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन पर बात की। फाफ का मानना है कि आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
पंत पर होगा दबाव
फाफ ने कहा, "मेरे हिसाब से ऋषभ पंत शायद आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा दबाव में हैं। कुछ खिलाड़ी कीमत के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जबकि कुछ नहीं कर पाते। मुझे लगता है कि पिछला सीजन उनके लिए काफी मुश्किल रहा। टीम संघर्ष कर रही थी और बल्लेबाजी में भी उन्हें रन बनाने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए, इस सीजन में उन पर काफी दबाव है, साथ ही टीम से क्या उम्मीदें हैं, यह भी एक बड़ी चुनौती है।"
पंत को बनाने होंगे रन
उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी पर ज्यादा निर्भर टीम में गेंदबाजी का पूरा फायदा कैसे उठाया जाएगा? क्योंकि कप्तान पर दबाव होता है, रन बनाना उसकी पहली जिम्मेदारी होती है। अगर वह कप्तान के तौर पर रन बना रहे हैं, तो पहली बात तो उन पर से दबाव कम हो जाता है। दूसरी बात है टीम का ओवरऑल प्रदर्शन। पिछले साल इन दोनों ही मामलों में टीम के प्रदर्शन पर काफी सवालिया निशान लगे थे।"
27 करोड़ में खरीदा था
- आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।
- पिछले सीजन बल्लेबाजी और कप्तान में पंत का प्रदर्शन औसत रहा था।
- विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 मुकाबलों में करीब 25 की औसत से 269 रन बनाए थे।
- 18वें सीजन में लखनऊ ने 14 मैच खेले थे और 6 में जीत दर्ज की थी।
दिग्वेश राठी पर हुई बात
दिग्वेश राठी को लेकर फाफ ने कहा, "दिग्वेश राठी ने जिस तरह से अपना खेल दिखाया, वह अविश्वसनीय था। उनके पहले सीजन में बहुत कम बल्लेबाजों को पता था कि वह क्या कर रहे हैं। मुझे याद है जब मैंने पहली बार उनका सामना किया था और सोचा था, 'ठीक है, मुझे इसकी आदत डालनी होगी क्योंकि यह थोड़ा अलग है।' दूसरे सीजन में एक बार फिर अब बल्लेबाज उनके सामने कैसे खेलेंगे?"
खबरें और भी
हसरंगा हैं चोटिल
फाफ ने कहा, "उनके सामने चुनौती यह है कि हसरंगा पिछले तीन सालों में अक्सर चोटिल होते रहे हैं। वह फिर से चोटिल हो गए हैं। मुझे लगता है कि वह आईपीएल 2026 खेलने के लिए तैयार नहीं होंगे। बैलेंस बनाने के लिए उन्हें एनरिच नॉर्जे को मौका देना होगा। फिर उनका स्पिन कॉम्बिनेशन कैसा होगा? दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, और शायद मार्कराम को थोड़ी बहुत गेंदबाजी का मौका मिलेगा।"
ऐसा हो सकता टॉप ऑर्डर
लक्ष्मीपति बालाजी ने LSG के विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "टॉप ऑर्डर में मार्श, एडन मार्कराम और पूरन के साथ काफी मजबूत है। उन्होंने पिछले सीजन में कई मौकों पर उम्दा शुरुआत दी। चिंताएं गेंदबाजी, कप्तानी और लीडरशिप ग्रुप को लेकर थीं। वे निश्चित रूप से अपने विदेशी बल्लेबाजों की तिकड़ी पर बहुत अधिक निर्भर हैं। आपके पास बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ी हैं। टॉप ऑर्डर और ऋषभ पंत को ही जिम्मेदारी निभानी होगी।"
3 विदेशी बैटर हो सकते
उन्होंने कहा, "विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन की बात करें तो, आमतौर पर मैं तीन बल्लेबाजों को चुनता हूं। इसलिए मार्श, मार्कराम और पूरन, टीम में शामिल होंगे। आपको एक विदेशी तेज गेंदबाज के साथ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की आवश्यकता है, क्योंकि हम अभी भी अनिश्चित हैं कि हसरंगा पूरी तरह से फिट होंगे या नहीं। अगर हसरंगा नहीं खेलते हैं तो चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में एनरिच नॉर्त्जे मेरी पसंद होंगे।"