Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत को क्यों है टेंशन? LSG के कप्तान ने खोला राज

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:27 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले आईपीएल सत्र में टीम की गेंदबाजी को कमजोर कड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरु ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत

    HighLights

    1. पिछले आईपीएल सत्र में LSG की गेंदबाजी कमजोर कड़ी थी

    2. भरत अरुण के जुड़ने से गेंदबाजी विभाग में सुधार

    3. अरुण का अनुभव युवा तेज गेंदबाजों के लिए सहायक

    पीटीआई, लखनऊ। आईपीएल के पिछले सत्र में गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स की कमजोर कड़ी थी लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि सहयोगी स्टाफ में भरत अरुण के आने से इस विभाग में टीम को मजबूत करने में काफी मदद मिल रही है। पंत ने जियोस्टार से बातचीत में लखनऊ टीम के चेन्नई में लगाए गए शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरुण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को मिल रही मदद के बारे में बताया।

    पंत ने कहा कि तेज गेंदबाजों के साथ शिविर बेहतरीन रहा। भरत अरूण सर के आने से काफी मदद मिल रही है। हमने इस पर काफी बात की है कि मैं गेंदबाजों से क्या चाहता हूं और वह इसमें क्या मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कोचों में से एक हैं और उनके साथ काम करने के अनुभव के कारण मुझे पूरा भरोसा है। वह अपने साथ अपार अनुभव लाए हैं। गेंदबाजों को उन पर भरोसा है और वे उनसे बात करते हैं। आपको एक गेंदबाजी कोच से यही चाहिए होता है।

    तनाव को लेकर बोले ऋषभ पंत

    पंत ने कहा कि पिछले सत्र का प्रदर्शन देखें तो हमें गेंदबाजी में सुधार की जरूरत थी। इसमें अरुण सर हमारी मदद कर सकते हैं और मुझे खुशी है कि वह टीम के साथ हैं। ड्रेसिंग रूम में सबसे मजाकिया इंसान पंत ने कहा कि इससे तनाव के पलों में माहौल हल्का करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हंसी मजाक सबको पसंद है, क्योंकि माहौल वैसे ही इतना तनावपूर्ण है। हर कोई एक दूसरे के साथ का आनंद लेना चाहता है। बहुत सारा तनाव लेकर मजा नहीं आता और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते।

    यह भी पढ़ें- IPL की ऑल टाइम फेवरेट टॉप-10 पारियां, फैंस इन्‍हें भुलाए नहीं भूल पाएंगे! क्‍या आपकी पसंदीदा पारी भी है शामिल?

    यह भी पढ़ें- लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंट्री छोड़ने का बताया कारण, BCCI पर लगाया रंगभेद का आरोप

    खबरें और भी