Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    James Anderson on Sachin Tendulkar: जेम्‍स एंडरसन ने इस भारतीय को गेंदबाजी करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 09:02 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कुछ दिन में संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान भारत के मह ...और पढ़ें

    जेम्‍स एंडरसन खेल रहे करियर का आखिरी टेस्‍ट मैच। इमेज- सोशल मीडिया
    जेम्‍स एंडरसन खेल रहे करियर का आखिरी टेस्‍ट मैच। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्‍ट एंडरसन के करियर का आखिरी मैच
    2. जेम्‍स एंडरसन ने सचिन तेंदुलकर को 9 बार आउट किया
    3. एंडरसन टेस्‍ट में तीसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

     पीटीआई, लंदन: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कुछ दिन में संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के विरुद्ध गेंदबाजी का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध ला‌र्ड्स में इंग्लैंड के लिए अपना 188वां टेस्ट खेल रहे एंडरसन इस मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।

    ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंकाई खेमे में मची खलबली, वानिंदु हसरंगा ने इस वजह से छोड़ दी कप्‍तानी

    एंडरसन ने भले ही तेंदुलकर को नौ मौकों पर आउट किया हो लेकिन वह भारतीय मास्टर ब्लास्टर के विरुद्ध कोई तय योजना नहीं बना सके थे। जब एंडरसन से पूछा गया कि गेंदबाजी के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज कौन रहा तो उन्होंने कहा, 'मुझे कहना ही होगा कि सचिन तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।'

    ये भी पढ़ें: SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर 3 टी20 और 3 वनडे खेलेगी भारतीय टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल