Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर लगा ग्रहण, IPL 2026 में नहीं मिला कोई सफलता; 0 विकेट की चौंकाने वाली वजह का हुआ खुलासा

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:38 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का जीत के साथ आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस को अगले 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस ने 5 में से 4 मैच गंवाए

    2. जसप्रीत बुमराह का नहीं खुला खाता

    3. पंजाब के खिलाफ लुटाए 41 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का जीत के साथ आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस को अगले 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के स्‍टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा सीजन में अब तक फीके रहे हैं। उनकी गेंदबाजी पर ग्रहण लग गया है। 19वें सीजन में अब तक खेले 5 मुकबलों में बुमराह कोई विकेट नहीं चटका पाए हैं। कुछ मुकाबलों में तो बुमराह ने ज्‍यादा रन भी खर्च कर दिए हैं।

    बुमराह ने 41 रन खर्च किए

    गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज ने 41 रन देकर 0 विकेट लिए। यह इस सीजन का लगातार पांचवां मैच था जिसमें बुमराह विकेट लेने में असफल रहे। इससे भी बुरी बात यह है कि बुमराह इस सीजन 8.63 की इकॉनमी रेट से रन लुटा रहे हैं। इरफान पठान ने बुमराह के खराब प्रदर्शन पर उन्‍हें खास सुझाव दिया है। पठान ने कहा कि बुमराह को ज्यादा धीमी गेंदें नहीं फेंकनी चाहिए।

    धीमी गेंद का इस्तेमाल कर रहे

    पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "जसप्रीत बुमराह का विकेट लेना बहुत जरूरी है। उनकी फॉर्म में कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन इस सीजन में उनकी औसत गति लगभग 130 किमी प्रति घंटा रही है। वह लगभग 44 प्रतिशत धीमी गेंद का इस्तेमाल कर रहे हैं। यानी लगभग हर दूसरी गेंद धीमी होती है।"

    कोचिंग की जरूरत नहीं

    उन्‍होंने कहा, "अब सवाल यह है कि जसप्रीत बुमराह ऐसा क्यों कर रहे हैं? मुझे लगता है कि इस पर गहराई से विचार करने की जरूरत है। अगर वह तेज गेंदें ज्यादा फेंकें और धीमी गेंदों का इस्तेमाल कम करें, तो रिजल्‍ट जरूर दिखेंगे। यह बहुत ही सरल उपाय है। बुमराह को कोचिंग की जरूरत नहीं है, लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि क्या हो रहा है।"

    खबरें और भी

    ऐसे ले सकते हैं विकेट

    पठान ने कहा, "44 प्रतिशत धीमी गेंदें और 130 किमी प्रति घंटे से कम की औसत गति का मतलब है कि उन्हें अपनी गति बढ़ाने की जरूरत है। अगर आप ज्यादा धीमी गेंदें फेंकेंगे तो आपकी औसत गति कम हो जाएगी। अगर आप धीमी गेंदों का प्रतिशत घटाकर लगभग 35 प्रतिशत कर दें। अगर आप इसे 30 से 35 प्रतिशत के बीच रखें और ज्यादा तेज गेंदें फेंकें, तो आपकी धीमी गेंदें ज्यादा असरदार हो जाएंगी। अगर आपको सीम और स्विंग भी मिले, तो आप बल्लेबाजों को आउट भी कर सकते हैं।"

    यह भी पढ़ें- MI vs PBKS Preview: जीत की पटरी पर लौटने की तैयारी में मुंबई, पंजाब किंग्‍स से आज होगा मुकाबला

    यह भी पढ़ें- 'भारत के खिलाफ जड़े छक्‍के...', पाकिस्‍तान के साहिबजादा फरहान ने किया बड़ा खुलासा