Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत के खिलाफ जड़े छक्‍के...', पाकिस्‍तान के साहिबजादा फरहान ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 08:14 PM (IST)

    पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज साहिबजादा फरहान ने कहा कि उनके सबसे छक्‍के भारत के खिलाफ हैं विशेषकर एशिया कप में जो जड़े थे। ...और पढ़ें

    साहिबजादा फरहान

    साहिबजादा फरहान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज साहिबजादा फरहान ने कहा कि भारत के खिलाफ जड़े छक्‍के विशेषकर एशिया कप के दौरान, उनके सबसे यादगार हैं। फरहान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा, 'एशिया कप में भारत के खिलाफ जड़े छक्‍के मेरे लिए यादगार हैं। इसके बाद ही लोगों ने मेरी छक्‍के जड़ने की क्षमता को पहचाना।'


    एशिया कप 2025 के फाइनल में फरहान ने जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर तीन छक्‍के जड़े थे जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दुर्लभ उपलब्धि बनी। फरहान की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्‍तान को शिकस्‍त झेलनी पड़ी। तिलक वर्मा ने दमदार पारी खेलकर भारत को विजेता बनाया था।

    सिर्फ बुमराह पर निशाना नहीं

    फरहान ने बताया कि उनकी सोच केवल बुमराह पर प्रहार करने की नहीं थी, लेकिन वो मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना चाहते थे, जिसमें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं।

    फरहान ने कहा, 'बुमराह के बारे में बात करें तो मुझे नहीं लगा कि केवल वो ही भारतीय टीम में हैं। भारत के सभी गेंदबाज सर्वश्रेष्‍ठ में से एक हैं, जैसे कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव। तो ऐसा नहीं कि उस टीम में केवल बुमराह थे। मैंने शुरुआत बुमराह के खिलाफ की। जब आप अच्‍छे खिलाड़ी की गेंद पर छक्‍का जड़ते हैं तो विश्‍वास आता है।'

    शुरुआत में किया परेशान

    फरहान ने स्‍वीकार किया कि बुमराह ने शुरुआत में उन्‍हें चुनौती दी थी। उन्‍होंने कहा, 'अगर आप बुमराह पर ध्‍यान दें तो शुरुआत में मुश्किल हुई। उन्‍होंने धीमी गति की गेंद डाली, यॉर्कर और बाउंसर भी फेंकी। वो गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराते हैं। यह आम है कि उन्‍हें खेलना मुश्किल है। तो आपको रास्‍ता खोजना होता है। जब आप उस गेंदबाज से पार पा जाओ तो मेरे ख्‍याल से अन्‍य गेंदबाजों को खेलना आसान पड़ता है।'

    खबरें और भी

    फरहान का विवादित जश्‍न

    फरहान ने 2025 से अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब रन बनाए और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। हालांकि, साहिबजादा फरहान का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। भारत के खिलाफ एके-47 शॉट का संकेत देने के कारण वो विवादों से घिरे। फैंस को फरहान की यह हरकत पसंद नहीं आई और उन्‍हें इस जश्‍न के लिए फटकार भी पड़ी।

    यह भी पढ़ें- PSL: साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ से लिया 'पुराना बदला', आखिर क्यों इसे बताया जा रहा बाबर आजम कनेक्शन?

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ICC ने किया 'अपमान', इस खास लिस्ट में एक भी भारतीय को नहीं दी जगह