टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ICC ने किया 'अपमान', इस खास लिस्ट में एक भी भारतीय को नहीं दी जगह
आईसीसी ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी खिलाड़ी को एक खास अवॉर्ड के लिए नहीं चुना है। आईसीसी के इस ...और पढ़ें

भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप-2026

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम किया है। टीम की इस जीत में संजू सैमसन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया। इसके बाद भी आईसीसी ने उसके खिलाड़ियों को इस महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनेशन से बाहर रखा है।
आईसीसी हर महीने ये अवॉर्ड देती है। इसके लिए वह तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट करती है और फिर इसमें से एक विजेता चुनती है, लेकिन इस महीने के नॉमिनेशन में एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है जबकि फरवरी के पूरे महीने टी20 वर्ल्ड कप चला था और बुमराह, हार्दिक पांड्या, सैमसन, किशन ने अपनी छाप छोड़ी थी।
इन खिलाड़ियों को मिली जगह
आईसीसी ने जिन तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है उनमें से दो की टीम तो सेमीफाइनल तक में नहीं पहुंची थी। आईसीसी ने जिन खिलाड़ियों को नामित किया है उसमें पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शेडली वान शाल्विक के नाम शामिल हैं।
फरहान टी20 वर्ल्ड कप-2026 में दो शतक सहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 76.60 का रहा था। पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में भी नहीं जा सकी थी। इंग्लैंड के विल जैक्स ने 194 रन बनाए थे और 11 विकेट लिए थे। उनका ये प्रदर्शन टीम को सेमीफाइनल में ले जाने में मददगार साबित हुआ था। वहीं पहले ही दौर से बाहर हुई अमेरिका की टीम के शाल्विक ने 13 विकेट अपने नाम किए थे।
खबरें और भी
महिलाओं में रेड्डी को मिली जगह
आईसीसी पुरुष और महिला वर्ग में ये पुरस्कार देती है। पुरुष वर्ग में तो किसी भी भारतीय को जगह नहीं मिली है, लेकिन महिला वर्ग में अरुंधति रेड्डी को जरूर जगह मिली है। उन्हें श्रीलंका की हर्षिता समाराविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना के साथ फरवरी की महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है।
भारतीय महिला टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से पटखनी दी थी। इस सीरीज में रेड्डी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। उन्होंने आठ विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें- अपने घर सुरक्षित लौटी पूरी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, खिलाड़ियों ने ली राहत की सांस; बोर्ड ने आईसीसी को कहा शुक्रिया
यह भी पढ़ें- एशिया कप के बाद अब ICC ट्रॉफी चुराएंगे मोहसिन नकवी, पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी ने क्यों दी ऐसी सलाह?