अपने घर सुरक्षित लौटी पूरी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, खिलाड़ियों ने ली राहत की सांस; बोर्ड ने आईसीसी को कहा शुक्रिया
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सुरक्षित अपने देश लौट गई है। इजरायल-अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण हवाई यात्रा में देरी हुई थी। क्रिकेट ...और पढ़ें
-1773581925745_m.webp)
अपने घर लौटी पूरी वेस्टइंडीज टीम
HighLights
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद घर लौटी
हवाई यात्रा में देरी के बावजूद सभी सदस्य सुरक्षित पहुंचे
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आईसीसी को सुरक्षित वापसी के लिए धन्यवाद दिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने वाली वेस्टइंडीज की टीम अंततः अपने घर पहुंच गई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि टीम मैनेजमेंट सहित सभी खिलाड़ी सुरक्षित अपने देश लौट आए हैं।
इजरायल- अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण हवाई सफर में परेशानियों के कारण वेस्टइंडीज की टीम समय से अपने घर नहीं पहुंच पाई थी। आईसीसी ने फिर टीम के लिए घर पहुंचने का बदोबस्त किया जिसमें वह सफल रही। वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण तक ही पहुंच पाई थी।
अलग-अलग समूह में हुए विदा
वेस्टइंडीज की टीम अलग-अलग ग्रुप में अपने घर पहुंची। शनिवार को टीम का आखिरी ग्रुप अपने देश लौटा। इसके बाद बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि टीम के सभी सदस्य अब अपने घर पहुंच गए हैं। बोर्ड ने बयान में कहा, "क्रिकेट वेस्टइंडीज ये बताना चाहता है कि शनिवार तक सभी खिलाड़ी और टीम मैनजेमेंट के सदस्य जो आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप-2026 का हिस्सा थे अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हैं।"
बोर्ड ने बताया, "आईसीसी द्वारा उपलब्ध कराई गईं चार्टड फ्लाइट के रद होने के बाद सामने आई चुनौतियों के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए वित्तिय यातायात मुहैया कराया गया। टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का अंतिम समूह अब अपने घर सुरक्षित पहुंच गया है।"
खबरें और भी
आईसीसी का कहा शुक्रिया
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसके लिए आईसीसी, स्थानीय क्रिकेट बोर्ड और बाकी सभी उन हितधारकों का भी शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने टीम को सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की। वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म होने के बाद भारत में नौ दिनों तक रही।