PSL: साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ से लिया 'पुराना बदला', आखिर क्यों इसे बताया जा रहा बाबर आजम कनेक्शन?
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में मुल्तान सुल्तांस के स्टीव स्मिथ और साहिबजादा फरहान के बीच एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक मैच के दौरान फरह ...और पढ़ें
HighLights
साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ को सिंगल लेने से रोका
बिग बैश में स्मिथ ने बाबर को सिंगल लेने से किया था मना
फैंस बोल रहे- बाबर आजम की बेइज्जती का फरहान ने लिया बदला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sahibzada Farhan Steve Smith PSL। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में स्टीव स्मिथ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी शानदार बैटिंग की वजह से मुल्तान सुल्तांस की टीम 5 मैचों के बाद PSL प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। लेकिन इसी बीच, स्मिथ और उनके ओपनिंग जोड़ीदार साहिबजादा फहान के बीच हुई एक घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए एक मैच के दौरान फरहान ने स्टीव स्मिथ को ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेने से मना कर दिया था। हालांकि, स्टीव स्मिथ रन लेने के लिए बेताब थे ताकि अगले ओवर में स्ट्राइक अपने पास रख सकें, लेकिन साहिबजादा फरहान ने उन्हें सिंगल देने से साफ मना कर दिया। इस घटना के बाद फैंस इसे बाबर आजम से कनेक्शन जोड़ रहे हैं।
फैंस ने क्यों जोड़ा बाबर आजम से कनेक्शन?
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, फैंस को बिग बैश लीग (BBL) का वो पुराना किस्सा याद आ गया जब स्टीव स्मिथ और बाबर आजम एक साथ खेल रहे थे। उस वक्त स्मिथ ने बाबर आजम को स्ट्राइक देने से मना कर दिया था ताकि वो खुद बैटिंग कर सकें।
सोशल मीडिया पर फैंस अब मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम के उस 'अपमान' का बदला अब स्टीव स्मिथ से ले लिया है। लोग इसे कर्मा बता रहे हैं। ये पूरी घटना पिछले रविवार की है।
खबरें और भी
स्टीव स्मिथ ने मुल्तान सुल्तांस को तूफानी शुरुआत दिलाई थी और वह तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर चौथे ओवर में भी स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे। लेकिन, साहिबजादा फरहान ने उन्हें रन लेने से मना कर दिया। फरहान के इस बर्दाश्त न करने वाले रवैये पर स्मिथ थोड़े नाराज भी नजर आए, जिसे देख फैंस को तुरंत बिग बैश लीग (BBL) का वो पुराना पल याद आ गया।
Sahibzada Farhan has taken revenge on Steve Smith for insulting Bobby in BBL
— Jalal Haider (@jalalbalti) April 5, 2026
🤣🤓 pic.twitter.com/UU8abhSBc4
स्टीव ने बाबर को सिंगल लेने से रोका था
जनवरी 2026 में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए स्मिथ ने 'पावर सर्ज' के दौरान बाबर आजम को सिंगल देने से मना कर दिया था। 190 रन के चेज के दौरान स्टीव ने ऐसा किया था। उस वक्त स्मिथ के उस इनकार से बाबर आजम झल्ला उठे थे, लेकिन स्मिथ पावर सर्ज का फायदा उठाना चाहते थे, जिस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था। इसके तुरंत बाद बाबर आउट हो गए थे और उनके चेहरे पर साफ निराशा देखी गई थी।
अब फरहान द्वारा स्मिथ को रन न देने की तुलना उसी पुरानी घटना से फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। कुछ लोग तो इसे बाबर आजम का "बदला" तक बता रहे हैं।
अगर PSL 2026 के प्रदर्शन की बात करें, तो स्मिथ ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 35 गेंदों में 53 रनों की धुआंधार पारी खेलकर मुल्तान सुल्तांस को जीत दिलाई। टीम ने 167 रनों का लक्ष्य 2 ओवर पहले ही हासिल कर लिया।