Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'IPL को पीछे छोड़ नंबर वन लीग बनेगी PSL', मोहसिन नकवी ने दावा ठोक BCCI को दी चुनौती

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:37 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान सुपर लीग जल्द ही दुनिया की नंबर वन क्रिकेट लीग बनेगा। ...और पढ़ें

    मोहसिन नकवी

    मोहसिन नकवी

    HighLights

    1. मोहसिन नकवी ने पीएसएल को लेकर किया दावा

    2. पीएसएल को दुनिया की नंबर वन लीग बनने का ठोका दावा

    3. IPL दुनिया की नंबर वन क्रिकेट लीग है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को दुनिया की नंबर वन लीग बनाने का सपना देख रहे हैं। नकवी का कहना है कि पीएसएल जल्द ही दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगा। पाकिस्तानी लीग के शुरू होने के बाद से ही कई तरह के विवाद सामने आए हैं, जिसमें गेंद का रंग बदलना और बॉल टेम्परिंग जैसे विवाद शामिल हैं।

    इसके अलावा वहां पर एक मैच के दौरान बारिश रुकने के 4 घंटे बाद भी मुकाबला नहीं हो सका। इसकी वजह स्टेडियम का खराब ड्रेनेज सिस्टम था। ये सब होने के बाद भी नकवी का कहना है कि पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बनेगी। फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की नंबर वन क्रिकेट लीग है और इसके आसपास भी दूसरी लीगें नहीं हैं। आईपीएल और पीएसएल के मीडिया राइट्स में ही भारी अंतर है। हालांकि, इसको दरकिनार करते हुए नकवी बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं।

    मोहसिन नकवी ने PSL को लेकर किया दावा

    पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की एक बैठक के दौरान नकवी ने बड़ा दावा किया। उनका कहना है कि पीएसएल निवेश के लिए एक प्रमुख मंच बन गया है और ये आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान सुपर लीग अब निवेश के लिए अच्छा मार्केट बन गया है। वो समय दूर नहीं है, जब पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगी। फ्रेंचाइजी की नीलामी के दौरान निवेशकों ने, जो रुचि दिखाई, वो पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य में विश्वास को दर्शाती है।"

    नकवी के दावे की पोल दोनों लीगों के मीडिया राइट्स से ही खुलती है। आईपीएल के मीडिया राइट्स का मूल्य 6 अरब डॉलर से अधिक है। तो वहीं पीएसएल के मीडिया राइट्स 93 मिलियन डॉलर में बिके थे। इसके अलावा राजस्व के मामले में भी आईपील से पीएसएल काफी पीछे है लेकिन पीसीबी अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया है।

    खबरें और भी

    PSL 2026 में विवाद

    पीएसएल 2026 के शुरू होने से पहले ही इसकी किरकिरी होने लगी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैमरे की क्वालिटी को लेकर सवाल उठे। इसके बाद सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ। यही नहीं पहले मैच में जर्सी ने रंग छोड़ दिया, जिसकी वजह से गेंद सफेद से गुलाबी हो गई। इसके बाद सबसे बड़ा मामला सामने आया, जब फखर जमान पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा और उन्हें दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: बल्लेबाजों के तूफान को रोकने राशिद खान तैयार कर रहे हैं 'ब्रह्मास्त्र', मिस्ट्री स्पिनर ने खुद किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- 'उसे दोबारा कभी प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं देना चाहिए', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विदेशी खिलाड़ी के खिलाफ उगला जहर