Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ Final: संजू सैमसन पर भारी पड़ा प्रदर्शन तो पाया प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, होमग्राउंड पर किया बड़ा कमाल

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 12:24 AM (IST)

    भारत ने टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने जीता विश्‍व कप

    भारतीय टीम ने जीता विश्‍व कप  

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 96 रन से जीता मैच 

    2. संजू सैमसन ने लगाया तूफानी अर्धशतक

    3. जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की तूफानी पारी के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की बदौलत भारत ने टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

    बुमराह ने किया बेस्‍ट प्रदर्शन

    भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। इस दौरान वह काफी किफायती भी रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 3.80 की इकोनॉमी से 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह का यह बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    खास महसूस हो रहा है

    जसप्रीत बुमराह ने जीत को लेकर कहा, "बेहद खास महसूस हो रहा है क्योंकि मैंने अपने घरेलू मैदान पर एक फाइनल खेला था, लेकिन उसमें जीत हासिल नहीं कर सका था। आज मैं जीत गया। मुझे पता था कि विकेट सपाट है इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ा।"

    इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता

    उन्‍होंने कहा, "इस टूर्नामेंट से पहले मैं उस स्थिति में था जहां मुझे लगता था कि मैं बहुत ज्यादा कोशिश कर रहा हूं। मैं अच्छी गेंदबाजी तो कर रहा था लेकिन फिर भी मुझे लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा मेहनत कर रहा हूं। इस टूर्नामेंट में मैंने बस खेल को अपने हिसाब से चलने दिया, और यह बहुत कारगर साबित हुआ। मेरा व्यक्तिगत प्रदर्शन हमेशा से मेरी ताकत रहा है और विश्व कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर मैन ऑफ द मैच बनना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

    खबरें और भी

    अहमदाबाद की पिचों का अनुभव

    अपनी स्‍लो गेंदों के बारे में बुमराह ने कहा, "मैंने यहां की तेज पिचों पर खेला है और मैंने दूसरी टीमों को भी देखा है। मैंने सीखा है कि बहुत तेज गेंदबाजी करने से बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो जाता है। इसलिए मैंने समझदारी से खेला और बल्लेबाजों की रणनीति को समझने की कोशिश की।"

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: भारत ने कर दिखाया... टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का खिताब जीतकर पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: 2 छक्‍के खाने के बाद भड़के अर्शदीप सिंह! डेरिल मिचेल को मारी गेंद; मैदान पर मच गया बवाल- Video