IND vs ENG: 'बुमराह को मिलना चाहिए था', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने संजू के प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर जताया एतराज!
टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। मुकाबले के हीरो भले ही संजू सैमसन रहे हों पर जसप्रीत बुमराह ...और पढ़ें
-1772802685026_m.webp)
संजू सैमसन रहे मैच के हीरो।
HighLights
जसप्रीत बुमराह ने की किफायती गेंदबाजी
बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन ही दिए
मुकाबले में बुमराह को 1 विकेट भी मिला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। मुकाबले के हीरो भले ही संजू सैमसन रहे हों पर जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने बुमराह की मैच जिताऊ गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। पठान ने कहा कि भारत खुशकिस्मत है कि जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज देश के लिए खेलता है।
हम खुशकिस्मत हैं
अपने यूट्यूब चैनल पर इरफान पठान ने कहा, "मैंने बुमराह के बारे में पहले भी कई बार बात की है और मैं फिर से यही कहूंगा। हम खुशकिस्मत हैं कि जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज भारत के लिए खेलता है। भारत के पास उनसे पहले कभी कोई गेंदबाज नहीं रहा। शायद दुनिया ने भी उनके जैसा गेंदबाज बहुत कम देखा है। उनके पास यॉर्कर, स्लोअर बॉल, आउटस्विंग, इनस्विंग और बाउंसर सहित सब कुछ है। उन्हें दबाव में गेंदबाजी करना भी बखूबी आता है।"
संजू रहे मैच के हीरो
सेमीफाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड टीम तय ओवर में 246 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने 7 रन से यह मैच जीता।
भारत की इस जीत में जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा। उन्होंने डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन दिए। इस दौरान उन्होंने सटीक यॉकर कीं। बुमराह ने जो दबाव बनाया उससे इंग्लिश टीम नहीं उठ पाई।
सपाट पिच पर सबसे मुश्किल ओवर फेंके
इरफान पठान ने कहा कि बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिलना चाहिए था क्योंकि उन्होंने सपाट पिच पर सबसे मुश्किल ओवर फेंके और रन रोकने में कामयाबी हासिल की।
उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था। अगर आपने मैच देखा होगा, तो आपने गौर किया होगा कि बाकी सभी गेंदबाजों की इकॉनमी रेट लगभग 10 थी। कुछ की तो 10 से भी ज्यादा या 15 के करीब थी। इतनी सपाट पिच पर 500 रन बने। ऐसे हालात में मुश्किल काम करने वाला ही असली प्लेयर ऑफ द मैच होता है। जसप्रीत बुमराह जिस तरह का काम करते हैं, वो मुश्किल ओवर फेंकते हैं।"