IND vs ENG: 'यह अवॉर्ड उन्हीं को मिलना चाहिए', प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए संजू सैमसन ने इस प्लेयर को दिया जीत का क्रेडिट
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। 8 मार्च को होने वाले फाइनल में टीम इंडिया का सामना न् ...और पढ़ें

संजू सैमसन रहे मुकाबले के हीरो।
HighLights
भारतीय टीम ने 7 रन से जीत मुकाबला
संजू सैमसन ने खेली 89 रन की पारी
जसप्रीत बुमराह ने की किफायती बॉलिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन की 42 गेंदों पर 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। 8 मार्च को होने वाले फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्हें प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, संजू ने जीत का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया और कहा कि यह अवॉर्ड उन्हें मिलना चाहिए।
ज्यादा से ज्यादा रन बनाने थे
भारत की जीत के बाद संजू सैमसन ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है, मुझे पता था कि पिछले मैच से मेरी फॉर्म अच्छी चल रही है। मैंने सोचा कि मुझे अपनी फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहिए, इसलिए मैंने खुद को अतिरिक्त समय दिया। हम जानते हैं कि किसी भी स्कोर को रोका नहीं जा सकता, हम जितना हो सके उतना रन बनाना चाहते थे।"
इंग्लैंड ने अच्छा खेला
उन्होंने कहा, "इंग्लैंड चेज के करीब आ गया, उन्होंने बहुत अच्छा खेला। यह एक अच्छा सेमीफाइनल था। आपको कंडीशन का आकलन करना होता है। हमने यहां बहुत क्रिकेट खेला है। हम जानते हैं कि टारगेट चेज करना आसान होता है। जिस तरह से मैंने और ईशान ने बल्लेबाजी की, हमें पता था कि 250 रन संभव होने चाहिए।"
बुमराह को जाता श्रेय
संजू ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। सारा श्रेय बुमराह को जाता है। उन जैसे गेंदबाज पीढ़ी में एक बार ही आते हैं। मुझे लगता है कि यह अवॉर्ड उन्हें ही मिलना चाहिए। यहां खेलना अविश्वसनीय अनुभव है, हम पॉजिटिव रिजल्ट देना चाहते थे। शतक मायने नहीं रखता, यह कोई टेस्ट या वनडे मैच नहीं है जहां आप ऊपर-नीचे हो सकते हैं। जो भी मिल रहा है उससे खुश हूं और जीत के प्रयास में शामिल हूं।"
खबरें और भी
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, शिवम दुबे ने 43 तो तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। जवाब में अंत तक मैच में बनी रहने वाली इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी।
जसप्रीत बुमराह ने अंत के ओवर्स में रन गति पर लगाम लगाई। उन्होंने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन दिए। भारतीय तेज गेंदबाज ने अपने कोटे के 4 ओवर में 8.20 की इकोनॉमी से 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया।