IND vs ENG: वानखेड़े में रिकॉर्ड की बारिश, सेमीफाइनल में सिक्स हिटिंग मशीन बने भारतीय बल्लेबाज; रिकॉर्ड बुक हुई तितर-बितर
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। ...और पढ़ें
-1772725695047_m.webp)
भारतीय टीम ने रचे इतिहास
HighLights
शतक से चूके संजू सैमसन
भारत ने बनाए 253 रन
सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों की क्लास लगाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन शतक से चूक गए और उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए।
इस मैच में टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। इस मैच में भारतीय बैटर्स ने 19 सिक्स और 18 चौके लगाए लगाए। 37 (19 छक्के और 18 चौके) टी20 विश्व कप की एक पारी में दूसरी सबसे ज्यादा बाउंड्री हैं। 2007 में श्रीलंका बनाम केन्य मैच में 41 (30 चौके और 11 छक्के) बाउंड्री लगी थीं।
टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्के
- 19 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
- 19 - वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
- 19 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026
- 17 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
- 16 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010
मेंस टी20 में अब तक चार बार 250 से अधिक के लक्ष्य का पीछा किया गया है। इसमें सबसे बड़ा स्कोर 262 रन है जो पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बनाया था। उसके बाद 259 रन का स्कोर है जो दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।
टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के
- 16 - संजू सैमसन (2026)
- 15 - रोहित शर्मा (2024)
- 15 - शिवम दुबे (2026)
- 14 - ईशान किशन (2026)
- 14 - हार्दिक पांड्या (2026)
- 12 - युवराज सिंह (2007)
मेंस टी20 में सबसे अधिक 250 से अधिक स्कोर
- 6 - भारत
- 5 - सनराइजर्स हैदराबाद
- 3 - वेस्टइंडीज
- 3 - जिम्बाब्वे
- 3 - सरे
टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
- 260/6 - श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
- 256/4 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
- 254/6 - वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई विश्व कप, 2026
- 253/7 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
- 235/5 - आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो, 2026
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: Sanju Samson ने वानखेड़े में खोले अंग्रेजों के धागे, टी20 विश्व कप में एक बार फिर शतक से चूके