Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: Sanju Samson ने सेमीफाइनल में रचा इतिहास, विराट कोहली के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 08:32 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से हो रहा है। इस मैच में संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

    संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक।

    संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक।

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक

    2. संजू ने खेली 89 रन की पारी

    3. पिछले मैच में बनाए थे 97 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा और अभिषेक शर्मा सस्‍ते में आउट हो गए। अगले ही ओवर में संजू सैमसन को जीवनदान मिला।

    तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक ने संजू का आसान सा कैच छोड़ दिया। तब भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज 15 रन बनाकर खेल रहे थे। इस मौके का संजू ने पूरा फायदा उठाया और सेमीफाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया।

    संजू ने बनाए 89 रन

    शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे संजू ने 211.90 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 42 गेंदों पर 89 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 8 चौकों के साथ ही 7 छक्‍के लगाए। इसके साथ ही वह आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में भारत की ओर से संयुक्‍त रूप से सबसे ज्‍यादा स्‍कोर करने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

    उन्‍होंने विराट कोहली के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 2016 में विराट कोहली ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। अब संजू भी विराट के क्‍लब में शामिल हो गए हैं।

    खबरें और भी

    T20 WC नॉकआउट में भारत का सर्वोच्च स्कोर

    • 89* रन - विराट कोहली (बनाम वेस्‍टइंडीज)
    • 89 रन- संजू सैमसन (बनाम इंग्‍लैंड)*
    • 77 रन - विराट कोहली (बनाम श्रीलंका)
    • 76 रन - विराट कोहली (बनाम दक्षिण अफ्रीका)
    • 75 रन - गौतम गंभीर (बनाम पाकिस्‍तान)
    • 72* रन - विराट कोहली (बनाम दक्षिण अफ्रीका)
    • 70 रन - युवराज सिंह (बनाम ऑस्ट्रेलिया)

     टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में हाइएस्‍ट स्कोर

     
    • 100* - फिन एलन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल
    • 96* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल
    • 89* - विराट कोहली बनाम वेस्ट इंडीज, मुंबई, 2016 सेमीफाइनल
    • 89 - संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
    • 86* - एलेक्स हेल्स बनाम भारत, एडिलेड, 2022 सेमीफाइनल
     
     

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: केवल 11 रन से चूके, वरना Sanju Samson बना देते वर्ल्ड रिकॉर्ड; विल जैक्स ने कप्तान हैरी ब्रूक को बचाया

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: Sanju Samson ने वानखेड़े में खोले अंग्रेजों के धागे, टी20 विश्‍व कप में एक बार फिर शतक से चूके