यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Olympics 2028 में हिस्सा लेने के लिए Jemimah Rodrigues हैं काफी बेताब, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताई दिल की बात
Jemimah Rodrigues भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जेमिमा ने अपनी तस्व ...और पढ़ें

HighLights
- जेमिमा रोड्रिग्स को ओलंपिक 2028 का है काफी इंतजार
- ओलंपिक 2028 में भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहती हैं जेमिमा
- जेमिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताई दिल की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। भारत ने ओलंपिक 2024 में 5 ब्रॉन्ज मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत को इस बार गोल्ड मेडल जीतने की कामयाबी हासिल नहीं हुई, लेकिन फिर भी भारतीय एथलीट्स ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया।
पूरा देश भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दे रहा है और उनका हौसला बढ़ा रहा है। इस बीच भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय एथलीट्स को सपोर्ट किया और साथ ही ओलंपिक 2028 में हिस्सा लेने को लेकर भी दिल की बात बताई।
Jemimah Rodrigues ओलंपिक 2028 में हिस्सा लेने के लिए हैं बेताब
दरअसल, जेमिमा रोड्रिग्स ने अगला ओलंपिक, जो कि 2028 में लॉस एंजिलिस में होना है, उसमें क्रिकेट खेलने को लेकर बयान दिया कि वह उस ओलंपिक में क्रिकेट खेलने के लिए अभी से उत्सुक हैं। जेमिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने जो जर्सी पहनी है वह पेरिस ओलंपिक के लिए बनी थी।
उन्होंने उस जर्सी में एक तस्वीर क्लिक की और पोस्ट में लिखा कि इस समय भारतीय ओलंपिक जर्सी को पहनना पसंद आया। जल्द ही ओलंपिक में भारत के लिए क्रिकेट खेलने का इंतजार नहीं कर सकती। बहुत ही शानदार अहसास होगा। साथ ही हमारे भारतीय एथलीट ने जबरदस्त जुनून, प्रथिबद्धता, दृढ़ता और धैर्या दिखाया है। जीतें या हारें, हमें आप पर गर्व हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Olympics 2024: ओलंपिक मेडलिस्ट Sarabjot Singh ने सरकारी नौकरी का ठुकराया ऑफर, वजह जानकर आप भी ठोकेंगे सलाम!
पिछले साल चीन में एशियन गेम्स का आयोजन हुआ था, जिसमें भारत की पुरुष और महिला टीम ने अपने-अपने वर्ग में हिस्सा लिया था। उस वक्त भारतीय महिला टीम का हिस्सा जेमिमा रोड्रिग्स भी रही थीं। वहीं, अब जेमिमा की नजरें 2028 ओलंपिक में हिस्सा लेने पर बनीं हुई है।