Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में 6 मेडल के साथ भारत का अभियान खत्म, पदक तालिका में पाकिस्तान से भी रहा पीछे

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 11:54 AM (IST)

    भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में सफर खत्म हो गया है। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 6 पदक अपने नाम किए जिसमें 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल शामिल रहा। भ ...और पढ़ें

    India Paris Olympics Medal Tally: 6 पदक के साथ पदक तालिका में पाकिस्तान से पीछे रहा भारत
    India Paris Olympics Medal Tally: 6 पदक के साथ पदक तालिका में पाकिस्तान से पीछे रहा भारत

    HighLights

    1. भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 पदक के साथ अभियान खत्म
    2. भारत ने Olympics 2024 में पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर जीते
    3. भारतीय एथलीट्स के हाथ पेरिस ओलंपिक में नहीं लगा गोल्ड मेडल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में सफर खत्म हो गया है। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 6 पदक अपने नाम किए, जिसमें 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल शामिल रहा। किर्गिस्तान की रेसलर एपेरी काइजी की सेमीफाइनल में हार के साथ रीतिका हुड्डा 76 किलोग्राम कुश्ती फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मेडल की रेस से बाहर हो गईं। अगर किर्गिस्तान की रेसलर फाइनल में पहुंच जाती तो रीतिका के पास ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने का मौका होता।

    6 मेडल जीतने के बाद भारत ओलंपिक पदक तालिका में किस स्थान पर रहा। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

    India Paris Olympics Medal Tally: 6 पदक के साथ पदक तालिका में पाकिस्तान से पीछे रहा भारत

    दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला पदक शूटर मनु भाकर ने दिलाया। मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को दूसरा कांस्य पदक दिलाया।

    तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने भारत को शूटिंग की मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। फिर पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद रेसलर अमन सहरावत ने मेंस 57 किलो फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता।

    देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
    1. चीन 39 27 24 90
    2. अमेरिका 38 42 42 122
    3. ऑस्ट्रेलिया 18 18 14 50
    4. जापान 18 12 13 43
    62. पाकिस्तान 1 0 0 1
    71. भारत 0 1 5 6

    अगर बात करें ओलंपिक 2024 पदक तालिका की तो सबसे टॉप पर अभी चीन है, जिन्होंने कुल 90 पदक अपने नाम किए। वहीं, पदक तालिका में भारत से आगे पाकिस्तान रहा, जिन्होंने एक गोल्ड मेडल जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जिताकर पाकिस्तान को भारत से आगे पहुंचाया। भारत पदक तालिका में 71वें स्थान पर 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर के साथ रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ओलंपिक में पदक जीत पंजाब लौटे हॉकी प्‍लेयर्स, अमृतसर एयरपोर्ट पर हुआ भव्‍य स्‍वागत; गोल्‍डन टेंपल में टेका माथा