Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'IPL में सपाट पिच और छोटी बाउंड्री', टीम इंडिया को शर्मनाक हार देने के बाद जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया मजाक

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:57 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम की 125 रनों की शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आईपीएल में सपाट पिचों को लेकर बात की है। ...और पढ़ें

    जोफ्रा आर्चर

    जोफ्रा आर्चर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को तीसरे टी20 मैच में हराने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारतीय खिलाड़ियों को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इंग्लैंड में नॉर्मल क्रिकेट खेलना चाहिए। आर्चर का मानना है कि आईपीएल मैदान छोटे होते हैं और विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान होता है, इस वजह से वहां कुछ खास करना पड़ता है।

    आईपीएल 2026 के बाद भारतीय बल्लेबाजों को विदेशी पिचें रास नहीं आ रही हैं। आयरलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया के बैटर्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, जिसकी वजह से पहली बार आयरिश टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड में भी यही समस्या आ रही है। ऐसे में आर्चर ने इंग्लैंड और भारत की पिचों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि क्या फर्क है।

    जोफ्रा आर्चर ने दिया बड़ा बयान

    आर्चर से सवाल किया गया कि आईपीएल के बाद इंग्लैंड में उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के लिए क्या अलग रणनीति बनाई है? इसका जवाब देते हुए तेज गेंदबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि यहां पर सब कुछ नॉर्मल हो जाता है। आप अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं। वहां पर विकेट बहुत आसान होते हैं और बाउंड्री छोटी होती है, इस वजह से आपको खास होना होता है। यहां पर गलती करने की भी गुंजाइश होती है।"

    इंग्लिश खिलाड़ी ने आगे कहा, "आईपीएल में 200 का स्कोर सेफ नहीं होता है। यहां पर भी हमें पूरा भरोसा नहीं था कि ये चेज नहीं हो सकता। हालांकि, इसको करने के लिए एक बहुत ही खास पारी की जरूरत थी। मुझे लगता है कि सभी ने अपना योगदान दिया। पिच से गेंदबाजों को मदद थी और इस वजह से सभी को विकेट मिले।"

    खबरें और भी

    भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

    इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 76 रनों पर सिमट गई। उन्हें 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के 6 बल्लेबाज मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में अपने इतिहास का दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया।

    यह भी पढ़ें- WTC Points Table: श्रीलंका-वेस्टइंडीज टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अंक तालिका में आया 'भूचाल', भारत के बांग्लादेश से भी खराब हालात

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: भारतीय टीम को हराने के लिए अंग्रेजों ने रचा था 'चक्रव्यूह', कप्तान हैरी ब्रूक ने जीत के बाद बताया अपना मास्टरप्लान