कोलकाता की जीत के बाद भी आगबबूला हुए अजिंक्य रहाणे, स्ट्राइक रेट शब्द से चिढ़ गए KKR के कप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद बड़ा बयान दिया है। बता दें कि कोलकाता को आईपीएल 2026 में पहली जीत ...और पढ़ें

अजिंक्य रहाणे
HighLights
कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
कोलकाता ने दर्ज की आईपीएल 2026 की पहली जीत
अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता की जीत के बाद दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में पहली जीत मिली। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। मैच के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे से स्ट्राइक रेट को लेकर चर्चा हुई। रहाणे कहा कहना है कि आज के समय में स्ट्राइक रेट को लेकर जरूरत से ज्यादा बात होती है लेकिन ये स्थिति के अनुसार खेला जाना चाहिए। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि लगातार हार से खिलाड़ी परेशान हो गए थे।
गौरतलब है कि कोलकाता को 5 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, छठे मैच में उनका जीत का खाता खुला और राजस्थान को 4 विकेट से हराया। केकेआर की जीत के बाद कप्तान रहाणे बेहद खुश नजर आए। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की जमकर तारीफ की। रहाणे ने बताया कि चक्रवर्ती विकेट नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान हो गए थे।
अजिंक्य रहाणे ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए रहाणे ने कहा, "मुझे यहां आकर बहुत खुशी मिल रही है। मैच के बाद मुझे 5 मिनट का अतिरिक्त समय मिला। मैच के दौरान व्यक्तिगत भावनाएं बाहर आ रही थीं। मैं रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती के लिए बहुत खुश हूं। वरुण ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वो अच्छा था। वे पिछले कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रहे थे लेकिन पिछले तीन मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है।"
केकेआर के कप्तान ने आगे कहा, "रिंकू भी मानसिक रूप से परेशान थे और आज उन्होंने जिस तरह से मैच समाप्त किया, उसे देखकर अच्छा लग रहा है। अनुकूल रॉय को खुद पर बहुत भरोसा है। उनका घरेलू सीजन बहुत अच्छा रहा था और हम उन्हें मौका देना चाहते थे। उनकी बैटिंग देखकर बहुत खुशी हुई।"
खबरें और भी
रहाणे ने स्ट्राइक रेट को लेकर दिया बयान
बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए रहाणे ने कहा, "हर मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। बल्लेबाजी के लिहाज से पिछले तीन मैचों में हमारा पावरप्ले खराब रहा। यहां से आपको टीम के रूप में बल्लेबाजी की इकाई समझ में आती है। मुझे लगता है कि कभी-कभी स्ट्राइक रेट को लेकर कुछ ज्यादा ही बात की जाती है। ऐसे विकेट पर आपको सिंगल्स पर भी ध्यान देना चाहिए। यह सिर्फ मैदान पर जाकर बड़े-बड़े छक्के लगाने की बात नहीं है। मुझे लगता है कि हमें क्रिकेट की समझ होनी चाहिए और इससे हम मैच को अंत तक ले जा सकते हैं, जैसा कि हमने इस मैच में किया।"