विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो सबसे बड़ा फ्रॉड है', दिल्ली कैपटल्स के बदतर हालात पर भड़के पूर्व कप्तान; स्टार खिलाड़ी को भी जमकर लताड़ा

Updated: Sat, 09 May 2026 06:30 PM (IST)

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। इसी को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने स्टार खिलाड़ी को जमकर लताड़ लगाई है।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने ट्रिस्टन स्टब्स को उनके खराब प्रदर्शन के लिए जमकर आलोचना की है। उन्होंने स्टब्स की जमकर आलोचना की और उन्हें जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाने वाला खिलाड़ी बताया। स्टब्स, जिन्होंने आईपीएल 2025 में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और फिनिशर की भूमिका निभाई थी, इस सीजन वे अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके हैं।

अफ्रीकी खिलाड़ी का लगातार खराब प्रदर्शन भी टीम के लिए मुसीबत बन गया। दिल्ली की टीम ने इस सीजन 11 मुकाबले अब तक खेले हैं और 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है और इसकी वजह कई खिलाड़ियों की खराब फॉर्म रही है। इसी कड़ी में स्टब्स का नाम भी शामिल है और इसी वजह से उन्हें श्रीकांत ने जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 259 रन बनाए हैं।

ट्रिस्टन स्टब्स पर भड़के क्रिस श्रीकांत

पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "डीसी की ये कैसी बल्लेबाजी थी? बेहद खराब बैटिंग। मैं तो यही कहता रहता हूं कि ट्रिस्टन स्टब्स को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। रिजवी ने शुरुआत में अच्छा खेला लेकिन उन्हें टीम के लिए और योगदान देना चाहिए था। नितीश राणा के लिए भी ये एक महत्वपूर्ण मैच था।"

श्रीकांत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "इस तरह की टर्निंग और स्पिनिंग पिच पर पहले बल्लेबाजी करने के बाद आपको कम से कम 180 रन बनाने होते हैं। ये ऐसा मैदान नहीं है, जहां आप ये सोचेंगे कि लापरवाही के बावजूद आसानी से रन बना जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। अगर कोई बल्लेबाज लय में आता है, तो वो शानदार बल्लेबाजी कर सकता है लेकिन हकीकत ये है कि उनका मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। केएल राहुल का शॉट भी चौंकाने वाला था। इसके अलावा स्टब्स के पास अनुकूल रॉय की उस गेंद का कोई जवाब नहीं था।"

दिल्ली का घर में निराशाजनक प्रदर्शन

दिल्ली का अपने घर यानी अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाए लेकिन उन्हें हार मिली। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अगले ही मैच में टीम मात्र 75 रनों पर सिमट गई। शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी बल्लेबाजी फ्लॉप रही और डीसी 142 रन ही बना सकी, जिसे कोलकाता ने आसानी से हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बने पाकिस्तान टेस्‍ट टीम के कप्‍तान! एक भूल से सोशल मीडिया पर मच गई खलबली

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के साथ बड़ी अनहोनी! फैन ने बीच सड़क पर की 3.25 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश