विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा के साथ बड़ी अनहोनी! फैन ने बीच सड़क पर की 3.25 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश

Updated: Sat, 09 May 2026 04:22 PM (IST)

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ बड़ी अनहोनी होने से टल गई। रोहित की घड़ी फैन ने निकालने की कोशिश की और इसका वीडियो सामने आया है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। रोहित की करोड़ों की घड़ी दो फैंस छीनते हुए दिखाई दिए, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वे प्रशंसकों को हाथ हिलाते हुए दिख रहे थे लेकिन इसी दौरान दो फैंस उनकी घड़ी चुराने की कोशिश करने लगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर दो प्रशंसक रोहित से हाथ मिलाते हैं और फिर एक उनकी घड़ी निकालने की कोशिश करता है। वीडियो आने के बाद एक बार फिर किसी बड़ी हस्ति और फैंस के बीच सीमाओं के बीच की चर्चा होने लगी है। रोहित फिलहाल आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं और संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

रोहित शर्मा की घड़ी निकालने की कोशिश

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि रोहित की दो फैंस ने घड़ी निकालने की कोशिश की। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में रोहित को अपनी कार से फैंस को हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दो युवा प्रशंसक हिटमैन के बेहद करीब आ गए। इनमें से एक फैन रोहित की घड़ी निकालने की कोशिश करने लगा। रोहित ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कार का शीशा ऊपर कर लिया। यही नहीं उन्होंने फैंस को दूर रहने का इशारा किया।

सोशल मीडिया पर रोहित की इस घड़ी को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि शर्मा ने, जो घड़ी पहनी है, वो रोलेक्स 'जिराफ' की है। इसकी कीमत 3.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है, इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। वे कुछ मुकाबलों में चोट की वजह से नहीं खेल सके लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वापसी की। मैच में उन्होंने 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 44.2 की औसत और 174.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 221 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'उसे जेल में होना चाहिए', युजवेंद्र चहल की एक हरकत पर भड़का पूर्व क्रिकेटर; जुर्माने को बताया मामूली

यह भी पढ़ें- NADA के निशाने पर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा, इस बात के लिए भेजा नोटिस; बढ़ी मुश्किलें