विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह थोड़ा निराशाजनक है', अपने ही गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन पर फूटा काइल जेमीसन का दर्द

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

काइल जेमीसन ने अपनी टीम के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से निराश हैं। उनका मानना है कि गेंदबाजों की वजह से टीम के अच्छे प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ा है।

काइल जेमीसन गेंदबाजों से नाराज

काइल जेमीसन गेंदबाजों से नाराज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने भारत के विरुद्ध सीमित ओवरों की मौजूदा सीरीज में अपनी टीम की गेंदबाजी इकाई में निरंतरता की कमी पर निराशा जताते हुए कहा कि इससे टीम के अच्छे प्रदर्शन की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।

न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि तीन मैच के बाद वह वनडे सीरीज में 0-2 से पीछे है। अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लाकी फर्ग्युसन चोटों के कारण टीम से बाहर हैं जबकि ब्लेयर टिकनर को भी पिछले मैच में हाथ में चोट लग गई थी।

गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश जेमीसन

तीसरे वनडे मुकाबले के टास से पहले मेजबान प्रसारकों से बातचीत में जेमीसन ने कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक है। आप हमेशा एक जैसी गेंदबाजी इकाई उतारने की कोशिश करते हैं जिससे कि खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और सामंजस्य विकसित हो सके।

हमें उतने मैच साथ खेलने का मौका नहीं मिला जितना हम चाहते थे। लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में हम सभी एक साथ मैदान पर उतरेंगे और लगातार कुछ मैच खेल सकेंगे। खराब मौसम के कारण तीसरा वनडे रद कर दिया गया।

जेमीसन ने बताया अपने सफलता का राज

ठंड और बारिश के बीच वेलिंगटन में खेले गए दूसरे मुकाबले में जेमीसन ने अपनी स्विंग, सीम और उछाल से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था और तीन विकेट हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि मैं बस मौसम और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश कर रहा हूं।

यह समझने की कोशिश रहती है कि परिस्थितियां कैसी होंगी और किस तरह विपक्षी टीम पर थोड़ा दबाव बनाया जा सकता है। जेमीसन इस सीरीज में पिचों से गेंदबाजों को मिल रही मदद से खुश हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले वे ऐसी सपाट पिचों पर खेले जहां 10 से कम की इकोनामी दर हासिल करना भी अच्छा प्रदर्शन माना जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी पिचें बहुत पसंद हैं।

मैं ऐसी पिचों पर खेलने का आदी हूं जहां अगर आपकी इकोनामी दर 10 से कम रहती है तो आप अच्छा दिन गुजार रहे होते हैं। इसलिए यह अच्छा है कि अब परिस्थितियां हमारे पक्ष में थोड़ी मददगार हैं।

यह भी पढ़ें- 'न्यूजीलैंड का मौसम और पिचें हरियाणा जैसी ही हैं', शानदार प्रदर्शन के बाद बोले अंशुल कंबोज

यह भी पढ़ें- पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, आर्यवीर ने UAE के खिलाफ मचाया कोहराम; मैच के बाद किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।