'न्यूजीलैंड का मौसम और पिचें हरियाणा जैसी ही हैं', शानदार प्रदर्शन के बाद बोले अंशुल कंबोज
अंशुल कंबोज का कहना है कि न्यूजीलैंड का मौसम और पिचें उन्हें हरियाणा की याद दिलाती हैं। कंबोज शुरूआती दो मैचों में चार विकेट झटक चुके हैं।

अंशुल कंबोज का बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, हैमिल्टन। न्यूजीलैंड में पहली बार खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज यहां के ठंडे मौसम और तेज गेंदबाजों की अनुकूल पिचों पर सहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां की परिस्थितियां उन्हें हरियाणा में अपने घरेलू मैदान पर सर्दियों के मौसम की याद दिलाती हैं।
कंबोज ने 13 साल की उम्र से हरियाणा के लाहली में सर्दियों के दौरान क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि पहले दो वनडे मैचों में आकलैंड के ईडन पार्क और वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी करने का उन्होंने लुत्फ उठाया है।
हरियाणा जैसा न्यूजीलैंड का मौसम
पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करते हुए कंबोज ने सटीक लाइन और लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले दो मैचों में क्रमश: 22 और 25 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।
कंबोज ने मेजबान प्रसारक से कहा, मैंने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। मैं हरियाणा के लिए खेलता हूं इसलिए यहां का मौसम और पिचें काफी हद तक हरियाणा जैसी ही हैं। कंबोज ने कहा कि गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में भी सटीकता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, यह पिच और परिस्थितियों के हिसाब से सटीक लाइन और सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की बात है।
फिलहाल यह मेरे लिए कारगर साबित हो रहा है और मैं सिर्फ इसी पर ध्यान दे रहा हूं। कंबोज ने भारत ए की ओर से एक मुकाबला खेला था जिससे उन्हें यहां गेंदबाजी के लिए सही लेंथ का अंदाजा लगाने में मदद मिली।
उन्होंने कहा कि दरअसल, यह मौसम के अनुकूल ढलने की बात थी। पिच तेज थी। मैं सिर्फ यह समझना चाहता था कि यहां किस लेंथ और किस क्षेत्र में गेंदबाजी करनी चाहिए। मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।
यह भी पढ़ें- पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, आर्यवीर ने UAE के खिलाफ मचाया कोहराम; मैच के बाद किया खुलासा
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी दो वनडे से बाहर होंगे गिल समेत ये खिलाड़ी, तीन नए प्लेयर्स की होगी टीम में एंट्री; बदल जाएगा कप्तान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।