विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: आखिरी दो वनडे से बाहर होंगे गिल समेत ये खिलाड़ी, तीन नए प्लेयर्स की होगी टीम में एंट्री; बदल जाएगा कप्तान

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:32 PM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं गिल की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे।

गिल समेत ये खिलाड़ी आखिरी दो वनडे से बाहर

गिल समेत ये खिलाड़ी आखिरी दो वनडे से बाहर

HighLights

  1. श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे में करेंगे कप्तानी

  2. शुभमन गिल केएल राहुल और अंशुल कंबोज जाएंगे बाहर

  3. यश ठाकुर तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की टीम में एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द हो गया। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी दो मुकाबले में बे ओवल में होंगे। मगर इन दो मैचों का हिस्सा कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज नहीं होंगे।

गिल समेत ये तीनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से होनी वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे। गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे।

इन तीन प्लेयर्स की होगी टीम में एंट्री

गिल, राहुल और कंबोज के बाहर जाने के बाद टीम में तिलक वर्मा, यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र की एंट्री होगी। तिलक ने आखिरी बार भारत के लिए साल 2025 में वनडे खेला था।

वहीं यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र को पहली बार भारत की वनडे टीम में मौका मिला है। गिल, राहुल और कंबोज के अलावा, सभी खिलाड़ी टीम के साथ बने रहेंगे।

भारत की सीरीज जीत पर नजर

भारत की बे ओवल के मैदान पर सीरीज जीतने पर नजर होगी। भारत इस समय सीरीज में 2-0 से आगे है। तीसरा मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद भारत का सीरीज हारना असंभव है।

भारत ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से मात दी थी। इसके बाद दूसरे मैच में उसे चार रन से जीत मिली थी। अब उसकी नजर चौथे मुकाबले में जीत हासिल सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईसान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: पांच बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाया विशालकाय स्कोर; बैकफुट पर श्रीलंका

यह भी पढ़ें- IND U19 vs UAE U19: सहवाग के शतक के आगे यूएई ने टेके घुटने, भारत ने 70 रन से जीता मैच; सेमीफाइनल में बनाई जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।